scorecardresearch

बारिश से Mumbai के घाटकोपर इलाके में इमारत ढही, मलबे में दबे लोगों को NDRF की टीम बचाने में जुटी

बारिश से मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक इमारत ढह गई. इस इमारत के मलबे में छह लोग दब गए, जिनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया है लेकिन दो लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं. दोनों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर मौके पर पहुंची है. एनडीआरएफ की तीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. इमारत के पहले तल पर दो लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बचाने के लिए राहत कार्य चल रहा है.

A building collapsed in Ghatkopar area of Mumbai due to rain. Six people were buried under the debris of this building, out of which four have been rescued safely but two people are still trapped in the debris.