नए साल के एक हफ्ते पहले ही सर्दी की ठिठुरन शुरू हो गई है. दिल्ली में पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया है।. पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों को क्रिसमस के दिन बर्फबारी का इंतजार था, मगर उन्हें मायूसी हाथ लगी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कुदरत मेहरबान हुई और यहां गंगोत्री धाम और उसके आस पास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई.
The mercury has started dropping ahead of the new year. Know the weather forecast for Delhi and some of the hill stations.