scorecardresearch
Advertisement

गणेश उत्सव के तीसरे दिन पूजा और विसर्जन का दौर, लालबाग के राजा से अनोखी प्रतिमाओं तक दिखी भव्यता

देशभर में गणेश उत्सव के तीसरे दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और विसर्जन का दौर जारी है। मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी कतारें लगी हैं, जहां दान की गिनती की जा रही है। वहीं मुंबई में अंबानी परिवार, सचिन तेंदुलकर और सलमान खान सहित कई प्रमुख हस्तियों द्वारा गणेश विसर्जन की झलकियां सामने आई हैं। वाराणसी में लालबाग के राजा की तर्ज पर स्थापित प्रतिमा, प्रयागराज के मोहसिनगंज में गणेश, विष्णु और जगन्नाथ के संयुक्त स्वरूप वाली प्रतिमा, अकोला में इको-फ्रेंडली प्रतिमा व रेन वाटर हार्वेस्टिंग संदेश वाली झांकी तथा ओडिशा के गजपति में सिक्कों और च्युइंग गम से निर्मित प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में पंडित अरविंद शुक्ला ने गणेशोत्सव के तीसरे दिन की उत्तर पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, भोग में दूर्वा के महत्व, मंत्रोच्चार और विसर्जन के आध्यात्मिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी।