scorecardresearch

Monsoon Updates: केरलम पहुंचा मानसून, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून की दस्तक और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. सूरत के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए कूलर और पानी के छिड़काव के विशेष प्रबंध किए गए हैं. वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में चार साल बाद पठानकोट-जोगिंदर नगर हेरिटेज टॉय ट्रेन सेवा फिर से बहाल कर दी गई है. देखें शुभ समाचार.