scorecardresearch

Hazaribagh: महिलाओं की कंपनी ने एक साल में 3 करोड़ की सब्जी बेचकर रच दिया इतिहास, सरकार ने किया सम्मानित

झारखंड के हजारीबाग की महिला किसानों ने सफलता की ऐसी ऊंची उड़ान भरी है, जिसे आज पूरा देश सलाम कर रहा है. हजारीबाग में कुछ महिलाओं ने इलाके की महिला किसानों को जमा किया और 2018 में एक कंपनी बनाई जिसका नाम दिया चुरचू नारी उर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड. इसमें महिला किसानों को ट्रेनिंग दी गई, तकनीक समझाई गई, बीज दिए, और महज 3 सालों में ही इस कंपनी ने इतिहास रच दिया. एक साल में करीब 3 करोड़ की सब्जी पूरे देश में बेची गई. महिलाओं के जोश का शोर हजारीबाग से निकलकर दिल्ली पहुंचा, और 17 दिसंबर को फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन स्कीम के तहत, इनकी कंपनी को लघु श्रेणी में पहला स्थान मिला, जिसमें देश की 450 छोटी बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था. देखें पूरी खबर.

The story of women farmers of Jharkhand's Hazaribagh is an inspiration for thousands of women in the country. In Hazaribagh, women farmers formed a company in 2018. In just 3 years this company created history by selling vegetables worth about 3 crores. Watch this video to know more.