scorecardresearch

Kismat Connection: करियर और शिक्षा में सफलता के लिए कौन से फूल अर्पित करें? शैलेंद्र पांडेय से जानें फूलों के प्रयोग

किस्मत कनेक्शन के इस अंक में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे बता रहे हैं कि कैसे विभिन्न प्रकार के फूल आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकते हैं. शैलेंद्र पांडे के अनुसार, 'आपकी हर इच्छा का एक रंग, तरंग और सुगंध होती है, जो फूलों के माध्यम से सबसे सटीक रूप से व्यक्त होती है.' उन्होंने बताया कि शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के लिए भगवान विष्णु को पीला गेंदा अर्पित करना चाहिए, जबकि करियर में मान-सम्मान के लिए सूर्य देव को गुड़हल या गुलाब के जल से अर्घ्य देना लाभकारी होता है. कार्यक्रम में धन प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करने और शीघ्र विवाह के लिए पूर्णिमा पर विशेष माला चढ़ाने के उपाय भी साझा किए गए हैं. इसके साथ ही 7 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल और संकटों से मुक्ति के लिए विशेष लकी टिप भी दी गई है.