scorecardresearch

कुलदीप यादव की मसूरी में शाही शादी,धोनी-सिराज समेत 250 मेहमान शामिल, देखिए कौन कौन हुआ शामिल

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव उत्तराखंड के मसूरी में अपनी दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. यह भव्य समारोह मसूरी के ऐतिहासिक सेवॉय होटल में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 250 मेहमानों को आमंत्रित किया गया. शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं, जिसके वीडियो सामने आए हैं. इस शाही शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें एमएस धोनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और सुरेश रैना का नाम प्रमुख है. इसके अतिरिक्त, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे. शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 12 मार्च से हुई थी और 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.