scorecardresearch

Weather Updates: पहाड़ों पर हर ओर बिछी दिखी बर्फ की मोटी चादर, वादियों में लौटा बर्फबारी का दौर

मार्च की शुरुआत में पहाड़ों पर हुई ताज़ा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का दौर लौटा है, जिसमें अटल टनल, मनाली और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम प्रमुख हैं. दिल्ली-एनसीआर में भी बूंदाबांदी से मौसम बदला है. पर्यटन के मोर्चे पर, श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है, वहीं 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं.