scorecardresearch

तीसरी लहर की आहट के बीच हाई अलर्ट पर Delhi के अस्पताल, जानें राजधानी में ऑक्सीजन की क्या है ताजा स्थिति

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है. मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं. दूसरी लहर का मंजर देख चुकी दिल्ली, तीसरी लहर से लड़ने के लिए इंतजाम में जुटी है. दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट और अस्पतालों में बेड्स की कमी वाली दिक्कत अबकी बार ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है. ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता भी बढ़ा दी गई है. हर अस्पताल में कोरोना मरीज के इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. इस रिपोर्ट में जानें दिल्ली में ऑक्सीजन की क्या है ताजा स्थिति.

The coronavirus is once again spreading rapidly in Delhi and it seems that the third wave of COVID is inevitable now. A yellow alert has already been issued and Delhi is now gearing up to tackle the impact of the third wave. Watch this report to know the status of oxygen in Delhi.