scorecardresearch
Advertisement

फैक्ट चेक: अमरावती में आतंकवादियों से मुठभेड़ का दावा पाया गया गलत, देखें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस ने बस में बम ले जा रहे दो आतंकवादियों को पकड़ लिया. लेकिन किसी भी अखबार, ऑफिशियल वेबसाइट या न्यूज़ चैनल्स में कहीं भी ये खबर दिखाई नहीं दी. लिहाजा फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की और पाया कि ये दावा सरासर गलत है. आखिर यह फुटेज कब की है और कहां की है, जानने के लिए देखें ये वीडियो