arbi ke patte ki sabji kaise banaen
arbi ke patte ki sabji kaise banaen
अरबी की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन यूपी बिहार में अरबी के पत्तों की एक खास सब्जी बनाई जाती है. कई जगह इसे पतोड़ या पाथरोड़े भी कहा जाता है. ये सब्जी खाने में इतनी दमदार लगती है कि इसके आगे मटन मुर्गा का स्वाद भी फेल हो जाता है.
स्वाद भी और सेहत भी
यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है. अरबी के पत्तों में फाइबर, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं. सही तरीके से पकाने पर इसकी हल्की कसैलापन खत्म हो जाता है और स्वाद लाजवाब हो जाता है.
अरबी के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
8-10 बड़े अरबी के पत्ते
1 कप बेसन
2 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
ऐसे बनाएं अरबी के पत्तों की टेस्टी सब्जी
सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर डंठल हटा लें. अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, सारे मसाले, नमक डालें. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
अब एक पत्ता लें, उस पर बेसन का मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं. ऊपर से दूसरा पत्ता रखकर फिर से पेस्ट लगाएं. इसी तरह 3-4 परत बनाकर इसे रोल कर लें.
तैयार रोल को स्टीमर में 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं. ठंडा होने पर इसके गोल-गोल टुकड़े काट लें.
अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. आपके अरबी के पत्तों के पकौड़े तैयार हैं.
ऐसे बनाएं मसालेदार ग्रेवी
कढ़ाही में तेल गर्म करें और जीरा तड़काएं. अब प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं. अब टमाटर प्यूरी और सारे मसाले डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
अब इसमें एक कप पानी डालकर उबाल आने दें. ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो इसमें तले हुए अरबी के पत्तों के पकौड़े डाल दें. 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि पकौड़े मसाले का स्वाद सोख लें.
आखिर में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
यह सब्जी गरमा-गरम रोटी, पराठा या स्टीम्ड राइस के साथ बहुत टेस्टी लगती है. एक बार इस रेसिपी को घर में बनाकर जरूर देखें, मेहमान भी रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेंगे.
ये भी पढ़ें