scorecardresearch

Ahmedabad News: पत्नी का अफेयर है या नहीं... इसके लिए जासूस बना पति... वाइफ की बेवफाई जान अब डिप्रेशन में है हसबैंड

अहमदाबाद में एक पति ने जासूस बनकर अपनी पत्नी का अफेयर पकड़ा है. वाइफ की बेवफाई और बदनामी के डर से पति अब डिप्रेशन में है. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

 Wife's affair with another man (symbolic photo) Wife's affair with another man (symbolic photo)

अहमदाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 27 साल की शादी और 2 बच्चे होने के बावजूद अधेड़ उम्र की महिला की जिम में शुरू हुई दोस्ती के प्यार में बदलने के बाद, पति को करोड़ों रुपए के झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई. पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ने के लिए पति ने घर में एक गुप्त ऑडियो सिस्टम लगाया था, जिसमें दोनों की बातें रिकॉर्ड होती थीं. पति को इससे पत्नी और उसके प्रेमी के साथ राजस्थान बॉर्डर पर कार में रोमांस करने की जानकारी मिली. इस तरह, व्यापारी पति ने जासूस बनकर अपनी पत्नी की बेवफाई का पता लगाया.

समाज में बदनामी के डर से पति डिप्रेशन में रहने लगा था. दूसरी ओर, पति का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. पत्नी और उसके जिम फ्रेंड की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को 30 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.

27 साल की शादी, 2 बच्चों की मां का अफेयर
अहमदाबाद में रहने वाले इस व्यापारी की शादी को 27 साल हो चुके हैं और वे दो बच्चों के पिता हैं. फरवरी 2025 में उन्होंने बच्चों के भविष्य की बचत के लिए अपनी पत्नी के नाम पर एक बैंक लॉकर खुलवाया था, जिसमें उनकी कमाई के गहने और नकदी रखी गई थी. इसी दौरान पत्नी ने एक जिम में जाना शुरू किया. वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. पति की गैर-मौजूदगी में वह व्यक्ति अक्सर घर आता था और दोनों घंटों तक फोन और वीडियो कॉल पर बातें करते थे. 

और ऐसे हुआ पत्नी पर शक
पत्नी की बदली हुई हरकतों को देखकर पति, बच्चे और पड़ोसियों को शक हुआ. पति ने पत्नी को बताए बिना घर में ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगवा दिया. इसमें पत्नी और उसके दोस्त के बीच आपत्तिजनक बातचीत रिकॉर्ड हो गई. इतना ही नहीं, पति को यह भी पता चला कि वे दोनों कार से राजस्थान बॉर्डर पर घूमने जाते थे. पत्नी के प्रेमी के बहकावे में आकर बैंक लॉकर से सारे सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब कर देने की आशंका के चलते, पति ने सिटी सिविल कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर बैंक लॉकर सीज करवा दिया.

इस बात से भड़ककर पत्नी के प्रेमी ने पति को फोन करके धमकी दी कि जो ऑडियो रिकॉर्डिंग उसने की है, वह उसे सौंप दे और समझौता कर ले, वरना वह उसे जान से मार देगा. साथ ही उसने 1 करोड़ रुपए उधार लेने का झूठा केस करने की धमकी भी दी. इन अवैध संबंधों की बात पूरे समाज में फैलने से परिवार की बदनामी हुई और पति मानसिक रूप से टूट गया है. पहले पुलिस और साइबर क्राइम में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर, व्यापारी ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में IT एक्ट की धारा 43, 67, 66C, 66E और 74 तथा BNS की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई है. इस पर कोर्ट ने साइबर क्राइम विभाग को 30 दिनों के भीतर जांच करके रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है.