scorecardresearch

7 फेरों से पहले पहुंची 7 साल पुरानी प्रेमिका, दूल्हे की आशिकी के दिए सबूत, थाने में मामला

उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी का मंडप सज गया था. बारात पहुंच गई थी. दूल्हा और दुल्हन शादी के लिए तैयार थे. तभी एक लड़की बारात में पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया. लड़की ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया. लड़की ने कुछ तस्वीरें भी दिखाई. इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया.

Baghpat News Baghpat News

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के निवाड़ा गांव में उस वक्त शादी का माहौल हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की पुरानी प्रेमिका अचानक बारात में पहुंच गई. लड़की ने दूल्हे को अपना आशिक बताया. शादी में काफी बवाल हुआ. आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा.

सात फेरों पर भारी 7 साल का प्यार-
मुजफ्फरनगर के सोरम निवासी वंश की बारात बागपत के निवाड़ा गांव आई थी और शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं. इसी दौरान एक युवती ने वहां पहुंचकर दूल्हे के सामने हंगामा कर दिया. उसने दुल्हन और उसके परिजनों के सामने दावा किया कि दूल्हा वंश उसका प्रेमी है और पिछले 7 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा है.

युवती ने दिखाए प्यार के सबूत-
इतना ही नहीं, युवती ने अपने मोबाइल में दूल्हे के साथ कई निजी फोटो भी दिखा दिए. फोटो सामने आते ही शादी वाले घर में सनसनी फैल गई. प्रेमिका के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता शुरू हुआ. उसने कहा कि वंश उससे शादी करने का दबाव बनाता था और मना करने पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. और वो शादी के लिए राजी हुई तो अपने पिता की जगह जीजा को रिश्ते के लिए भेजा, जिसके बाद उसने शादी से मना कर दिया तो वंश ने उसके फोटो वायरल कर बदनाम कर दिया.

प्रेमिका का बदला- 
युवती ने बताया कि तस्वीरें वायरल होने के बाद उसकी इतनी बदनामी हुई कि उसके परिवार ने स्कूल तक छुड़वा दिया और पढ़ाई भी छूट गई. बारात में पहुंचकर युवती ने कहा कि जिसने मुझे बदनाम किया, आज मैंने उसे सबके सामने बदनाम कर दिया. मुझे बिना जानकरी के शादी कर रहा था. मुझे मेरे परिवार को बेइज्जत किया गया था.

थाने पहुंचा मामला-
युवती के खुलासे के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया और दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी. मामला इतना बढ़ा कि घराती-बराती सीधे बागपत कोतवाली पहुंचे. इसके बाद काफी घमासान के बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद थाने में ही समझौता कर लिया गया, लड़की पक्ष को शादी के खर्च के रुपये देकर लड़का पक्ष बिना दुल्हन के लौट गया.

(मनुदेव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: