scorecardresearch

Banaskantha News: पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाई... फिर प्रेमी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाला... जानें पूरा मामला

एक पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाई. इसके बाद उसके प्रेमी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाला. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां आप पढ़ सकते हैं पूरा मामला.

Symbolic Photo Symbolic Photo

एक बार फिर पति-पत्नी और वो के चक्कर में एक पति की हत्या कर दी गई है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए हत्या का खूनी खेल खेला. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और इस घटना में साथ देने के लिए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पूरे गांव में फैल गई सनसनी 
पति-पत्नी के रिश्ते पर लांछन लगाने वाला यह मामला गुजरात के बनासकांठा के थराद थाना क्षेत्र में सामने आया है. यहां पर पत्नी ने अपने प्रेमी और अपनी बहन के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. यह घटना थराद तालुका के करबुन गांव की है, जहां पुलिस ने रणछोड़जी दरबार की हत्या का रहस्य सुलझा लिया. प्रेम में पति की हत्या से पूरा गांव और समाज सदमे में है.
 
पति को नाजायज प्रेम संबंध का चल गया था पता
पुलिस ने बताया कि करबुन गांव निवासी रणछोड़जी दरबार की हत्या का मामला सुलझ गया है. पता चला है कि यह हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी, जो उन्हीं के घर में रहती थी. रणछोड़जी की पत्नी धर्मीबा का गांव के ही भाणाभाई माजीराणा से नाजायज प्रेम संबंध था. रणछोड़जी को इस संबंध का पता चल गया था. वह पत्नी और प्रेमी के लिए मुसीबत बन गया था. रणछोड़जी को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी धर्मीबा और प्रेमी भाणाभाई ने मिलकर एक क्रूर योजना बनाई. 

ऐसे दिया घटना को अंजाम 
रात को खाना खाते समय पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खाने में मिलाकर खिला दीं. जब पति गहरी नींद में सो रहा था तब प्रेमी भाणाभाई ने कुल्हाड़ी से हमला करके रणछोड़जी की हत्या कर दी. प्रेमिका धर्मीबा की बहन आनंदबा ने भी इस अपराध में सहयोग किया था. हत्या के बाद शव को संरक्षित करने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल होने पर आरोपियों ने शव को फिर से पलंग पर रख दिया. थराद पुलिस ने फिलहाल भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2) और 54 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

(ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट)