scorecardresearch

हाथ में कलावा, हिंदू नाम, 100 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया... आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती में लव जिहाद से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. गिरोह के सरगना अजफरुल हक उर्फ प्रिंस के साथ 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये गिरोह लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे. इसके बाद उनको देह व्यापार में धकेल देते थे. इस गिरोह ने 300 लड़कियों को अपना शिकार बनाया था.

Afzal Haq Afzal Haq

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लव जिहाद से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. आरोप है कि मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके गिरोह ने 100 से अधिक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया. आरोपी खुद को हिंदू बताकर, कलावा पहनकर और शादी व नौकरी का झांसा देकर भरोसा जीतता था. बाद में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और उन्हें देह व्यापार में धकेला गया. लड़कियों को नेपाल सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे जाने का भी आरोप है. विरोध करने पर परिवार को प्रताड़ित किया गया और अपहरण की धमकी दी गई. पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

पीड़िता ने बताई आपबीती-
कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता बस्ती शहर में एक निजी हॉस्पिटल में काम करती थी, जहाँ जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई. जिसने खुद को हिंदू बताया और उसे अच्छे हॉस्पिटल में नौकरी दिलवाने के नाम पर बात ही बात में उसका मोबाइल नंबर ले लिया. धीरे धीरे उसने प्रेम जाल में फंसाया.युवती को शक न हो, उसके लिए युवक बाकायदा अपने हाथ में कलावा पहनता था. भरोसा जीत उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर शादी का झांसा दे लगातार दुष्कर्म किया. जब बात हद से ज्यादा गुजर गई तो युवती शिकायत लेकर उसके घर पहुंची तो घर में भी युवक ने अपने भाई व सहयोगी के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. 

300 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया- पीड़िता का खुलासा
इतना ही नहीं, पीड़िता यदि आरोपी के पास नहीं जाती थीं तो परिवार को टार्चर किया जाता और भाई को भी किडनैप कर ले लेता था. थक हारकर युवती को मजबूर होकर जाना ही पड़ता था. पीड़िता के अनुसार आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इसके काले कारनामों में उसके घर वाले भी साथ देते थे. आरोपी के घरवाले उसे भी बर्बाद करके देह व्यापार के दलदल में ढकेलने की पूरी कोशिश की थी. पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी और उसके भाई हिन्दू बनकर लगभग 300 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन सभी का आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे और उसके बाद देह व्यापार के लिए देश विदेश में बेच देते थे.

8 आरोपी गिरफ्तार-
पीड़िता के आरोप की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित 8 लोगों पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. इसमें प्रिंस के घरवाले भी शामिल हैं. वहीं, इस पूरे मामले पर डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि महिला के साथ हुए कृत्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है. जो भी तथ्य विवेचना में सामने आएगा,आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी.

(आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: