scorecardresearch

यूपी के बस्ती में 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप संग हुई फरार, लाखों के गहने और कैश भी ले गई साथ, पति बीबी को वापस पाने के लिए लगा रहा थाने का चक्कर 

यूपी के बस्ती जिले में 5 बच्चों की मां पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह 3 बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई है. इस पत्नी का पति अपनी बीबी को वापस पाने के लिए थाने में चक्कर लगा रहा है. पति का कहना है कि पत्नी अपने साथ लाखों रुपए के गहने और कैश भी साथ ले गई है.

Aggrieved husband making repeated visits to the police station Aggrieved husband making repeated visits to the police station

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अजीब मामला सामने आया है. इस मामले की पूरे जिले में चर्चा हो रही है. दरअसल, यहां पांच बच्चों की मां तीन बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई. महिला के पति का आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ पत्नी गई है, वह अब जान से मारने की धमकी दे रहा है. पति का आरोप है कि पत्नी घर से अपने साथ कैश और जेवरात भी ले गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

लालगंज थाना क्षेत्र का है मामला 
यह पूरा मामला बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव का है. यहां रहने वाले व्यक्ति ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है. पीड़ित पति गतिराम का कहना है कि 12 जुलाई को उसकी पत्नी घर से गायब हो गई. जब उसने घर में देखा तो करीब 50 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और जेवरात भी गायब थे. इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. फिर पता किया तो सामने आया कि पत्नी गांव के रहने वाले संजय के साथ चली गई है. इसके बाद वह पुलिस के पास थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

प्रेम संबंध की काफी दिनों से हो रही थी चर्चा
महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी और संजय के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. इसकी चर्चा गांव में भी होती रहती थी. पति का आरोप है कि अब संजय उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. संजय भी शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं. महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए, इसी के साथ संजय के खिलाफ कार्रवाई की जाए. महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर लालगंज थाना प्रभारी ने फोन पर बताया है कि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. इसकी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.