Begusarai Video Viral
Begusarai Video Viral
बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने अपने हाथ में पिस्तौल लहराते देवर के साथ रंगदारी वाले भोजपुरी गाने पर रील बनाया. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया और अब प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
देसी पिस्तौल के साथ रील बनाना पड़ा महंगा-
वायरल वीडियो में कथित तौर पर देवर-भाभी भोजपुरी के ‘रंगदारी’ वाले गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में महिला के हाथ में देशी पिस्तौल हथियार दिखाई दे रहा है. यह वायरल वीडियो बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रैली लक्ष्मणटोल का बताया जा रहा है.
वीडियो की हो रही जांच- पुलिस
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील वायरल होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस मामले में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि बछवारा थाना क्षेत्र में एक महिला का हाथ में पिस्टौल लहराने का वीडियो वायरल सामने आया है. वीडियो की जांच की गई है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
कहां का है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में महिला हाथ में हथियार लहराते एक युवक के साथ दिख रही है. यह वीडियो बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा गांव का है. अब सवाल उठता है कि बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस का कोई खौफ नहीं है. अब तो बदमाश के साथ-साथ महिला भी हथियार लहरा का रील बनाकर वीडियो वायरल कर रही है. हालांकि कहा यह जा रहा है कि यह वीडियो कुछ महीने पहले की है. अब पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर महिला और युवक की तलाश शुरू कर दी है.
कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने-
हाल के दिनों में हथियार लहराते का कई वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है. इसके बावजूद हथियार लहरा कर रील बनाने की घटनाओं में कमी के बदले वृद्धि ही हो रही है.
ये भी पढ़ें: