scorecardresearch

Bihar News: अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम! ससुर बने रास्ते का कांटा, बहू ने प्रेमी संग मिल मार डाला, जानें पूरा मामला

बिहार के नवगछिया में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को मार दिया है. करीब एक महीने पहले बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. इसके बाद गांव में पंचायत कर मामला शांत कराया गया था. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं.

Accused in Police Custody Accused in Police Custody

बिहार के नवगछिया में अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम देखने के मिला है. नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में 21 अप्रैल 2026 की रात हुई प्रकाश मंडल की हत्या अब एक सनसनीखेज प्रेम प्रसंग की कहानी बनकर सामने आई है. इस पूरे हत्याकांड की जड़ में प्रकाश मंडल की छोटी बहू और उसके प्रेमी का रिश्ता बताया जा रहा है. नवगछिया एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी. 

इश्क में अंधी हुई बहू, ससुर बन गए रास्ते का कांटा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक प्रकाश मंडल की छोटी बहू सुषमा कुमारी का गांव के ही संजीव कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. इसके बाद गांव में पंचायत कर मामला शांत कराया गया था. हालांकि यह रिश्ता अंदर ही अंदर सुलगता रहा और आखिरकार खून-खराबे में बदल गया. 

घर में घुसकर मारी थी गोली 
21 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश मंडल को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार, दिवाकर कुमार और मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिवाकर के घर से हत्या में इस्तेमाल कट्टा, दो गोली एवं एक खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और परिवार की इज्जत को लेकर उपजे तनाव ने इस वारदात को जन्म दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि 21 अप्रैल को रात्रि करीब 12:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवतीपुर में प्रकाश मंडल के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना प्राप्त होते हीं तत्काल बिहपुर थाना की पुलिस टीम एवं FSL की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया. आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई. कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु एक विशेष विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष बिहपुर एवं थाना के अन्य पदाधिकारी तथा डीआईयू टीम को शामिल किया गया. उक्त गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त निखिल कुमार (पिता-निरंजन मंडल), दिवाकर कुमार (पिता-अनिल मंडल), सुषमा कुमारी (पति-मनीष कुमार) को गिरफ्तार किया गया है. उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी सलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना का कारण अभियुक्त संजीव कुमार एवं मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग बताया है. 

(सुजीत कुमार की रिपोर्ट)