Wife elopes with lover immediately after becoming a constable
Wife elopes with lover immediately after becoming a constable
एक पत्नी बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. खबर रोहतास जिला के डेहरी से है. पत्नी के इस तरह छोड़कर चले जाने के बाद पति ने डालमियानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
नौकरी लगते ही बदल गया तेवर
पति का कहना है कि बिहार पुलिस में नौकरी लगते ही उसकी पत्नी अर्चना भारती का तेवर बदल गया और वह अपने प्रेमी विवेक कुमार के साथ फरार हो गई है. बताया जाता है कि कांस्टेबल अर्चना भारती फिलहाल बेगूसराय के BSAP में तैनात है. इस संबंध में महिला के पति अजय सिंह ने केस दर्ज कराकर रोहतास एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. अपने प्रेमी संग फरार बिहार पुलिस की जवान अर्चना की माता ने भी इस मामले में शर्मिंदगी महसूस की है तथा खुद रोहतास के एसपी के पास पहुंचकर अपने बेटी की करतूत की जानकारी दी है.
पत्नी की पढ़ाई का उठाता था पूरा खर्चा
बता दें की 26 जनवरी 2025 को दरिहट थाना क्षेत्र के आयरकोटा के रहने वाली अर्चना कुमारी की शादी डालमिया नगर के प्रयाग बिगहा के रहने वाले अजय सिंह से हुई थी. शादी पूरे रस्मो रिवाज तथा पारंपरिक तरीके से हुई. शादी के बाद अर्चना ने नौकरी करने की इच्छा जताई, तो अजय ने अपनी पत्नी का नामांकन डालमियानगर के ही एक कोचिंग सेंटर में कराया. डालमियानगर के नगर परिषद में प्राइवेट नौकरी करने वाला अजय उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया. पत्नी को जगह-जगह ले जाकर परीक्षा भी दिलवाई. पत्नी जब परीक्षा पास की तो सबसे पहले पत्नी दरभंगा में ट्रेनिंग के लिए भेजी गई. घर में खुशी की लहर छा गई लेकिन देखते ही देखते पत्नी का व्यवहार अब अजय सिंह के प्रति बदलने लगा. उसके बाद पत्नी अर्चना इस दौरान दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन किसी कारण से गर्भपात हो गया.
और पति से बातचीत तक कर दी थी बंद
बाद में जब अर्चना भारती की पोस्टिंग बेगूसराय के बीएसपी में हो गई, तो धीरे-धीरे वह अपने पति से बातचीत भी बंद कर दी. इसी बीच जब जुलाई में वह छुट्टी लेकर ससुराल पहुंची तो अर्चना का उसके प्रेमी विवेक कुमार के साथ चैटिंग करता एक व्हाट्सएप मैसेज को जब पति ने देखा तो उसे शंका हुआ. इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ और उसके बाद ही पत्नी अर्चना विवेक कुमार नामक प्रेमी के साथ फरार हो गई है. इस संबंध में पति अजय सिंह ने डालमिया नगर थाना को सूचना दी है. वही अर्चना भारती की माता शकुंतला देवी भी अपनी बेटी की करतूत से शर्मिंदा महसूस कर रही है तथा बेटी की करतूत की शिकायत को लेकर एसपी से गुहार लगाने भी पहुंची. एक साधारण युवती का बिहार पुलिस की वर्दी मिलते ही रंग ढंग बदल जाने एवं जिस पति ने उसे तैयारी कराया तथा इस लायक बनाया, उसी को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो जाने का ये मामला एक बार फिर 'ज्योति मौर्या' जैसे चर्चित कहानी को दोहराया है.