scorecardresearch

ठगी का नया तरीका! ग्राहक बन पहले खरीदी मोती की माला... फिर सर्राफ से सोने के आभूषणों से टच करने को कहा... और इस तरह गोल्ड ज्वेलरी लेकर हो गए फरार

बिजनौर में सर्राफ से ठगी का नया तरीका सामने आया है. ठग सर्राफ से करीब 5 लाख से ज्यादा रुपए की सोने के जेवर ठग कर फरार हो गए. ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे दो ठगों ने पहले सर्राफ से दो मोती की मालाएं खरीदी और बोले कि हमें माला को दान करनी है इसलिए इनको सोने के आभूषणों से टच करा दो. सर्राफ जब आभूषण के डब्बे अलमारी से निकलकर मोती की मालाओं से टच करने लगे, इसी दौरान दोनों ठग सोने के आभूषणों से भरे डब्बे को लेकर फरार हो गए. 

Advertisement
इसी दुकान से ठग सोने के आभूषण लेकर हुए फरार इसी दुकान से ठग सोने के आभूषण लेकर हुए फरार

बिजनौर में सर्राफ से ठगी का नया तरीका सामने आया है. ठग सर्राफ से करीब 5 लाख से ज्यादा रुपए की सोने के जेवर ठग कर फरार हो गए. ग्राहक बनकर दुकान पर दो ठग पहुंचे थे. नगीना के सरायमीर बाजार में मनोज कुमार सर्राफ की दुकान चलाते हैं. शुक्रवार देर शाम मनोज कुमार दुकान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान दो ठग ग्राहक बनकर उनके पास पहुंचे और उनसे दो मोतियों की मालाएं खरीदी. इसके बाद उन्होंने दुकानदार से कहा कि उन्हें यह माला दान करनी है, इसलिए इनको सोने के आभूषण से टच कर दो. उसके बाद वह इसे यदि दान करेंगे तो यह दान देने वाले को सोने के रूप में ही मानी जाएगी.

और सोने भरे डब्बे को लेकर हो गए फरार
सर्राफ मनोज कुमार ने ठगों के कहने पर इसे कोई परंपरा मानते हुए अपने पहनने वाले आभूषण जो उन्होंने दुकान के अंदर अलमारी में डब्बे के अंदर रखे थे, उनसे माला टच करने के लिए सोने के आभूषण से भरे डाबे को बाहर निकाला. इसके बाद मोती की माला में सोने को टच करने लगे. इसी दौरान दोनों ठगों ने सोने के आभूषण से भरे उस डब्बे को लेकर फरार हो गए.

5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही सोने के गहनों की कीमत 
सर्राफ मनोज कुमार के अनुसार उसे डब्बे में 20 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम सोने का लॉकेट और 19 ग्राम की सोने की अंगूठी मौजूद थी, जो उनकी व्यक्तिगत थी. वह उसको पहनते थे. इन तीनों चीजों की कीमत 5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही है. इस घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया.  ठगों के भागने के बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.  

ठगी का यह कांड बना हुआ है चर्चा का विषय
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे चेक किया. इसमें दो युवक मोटरसाइकिल से हेलमेट लगाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरा को चेक कर रही है ताकि इन दोनों ठगों का पता लगाया जा सके और इन्हें गिरफ्तार किया जा सके. नए तरीके से हुआ ठगी का यह कांड अब नगीना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. उधर, नगीना के सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं. जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा.