scorecardresearch

नाले में छिपा चोर, हो गई मुसीबत, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, Video वायरल

यूपी के बिजनौर में एक चोर अजीबोगरीब स्थिति में फंस गया. चोरी करने के बाद वो भाग निकला. लेकिन एक नाले में छिप गया. जब लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने चोर को नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement
Bijnor News Bijnor News

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में स्थित सिविल लाइंस इलाके में चोरी के बाद एक चोर की ऐसी हालत हो गई कि वह पुलिस से बचने के लिए नाले के नीचे जाकर दुबक गया. वह नशे की हालत में था और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा. जब आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद चोर को बाहर निकाला गया.

नाले में छिप गया चोर-
बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस में कृष्ण बेकरी के सामने चोरी करने के बाद युवक वहां से निकल गया था. कुछ देर बाद वह नाले के नीचे जाकर छिप गया. नशे में होने के कारण उसकी हालत भी ठीक नहीं थी. काफी देर तक उसके नाले के नीचे पड़े रहने से आसपास के लोगों को शक हुआ.

लोगों ने दी पुलिस को जानकारी-
लोगों ने पास जाकर देखा तो युवक नाले में छिपा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला गया.

एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल-
बाहर निकालने के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया. घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही. चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए नाले के नीचे छिपा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस का क्या कहना है?
ज़ब इस पुरे मामले को लेकर थाना कोतवाली शहर SHO ( अवनीत मान ) से बात की गई तो उनका कहना था कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने युवक को नाले से बाहर निकल कर इलाज के लिये जिलाअस्पताल बिजनौर भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: