scorecardresearch

4 बच्चों की मां को 2 बेटियों के पिता से हुआ प्यार, शादी के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी ने कर दिया कांड

यूपी के बुलंदशहर में 4 बच्चों की मां को 2 बेटियों के पिता से प्यार हो गया. दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चलता था. लेकिन प्रेमिका लगातार शादी का दबाव बना रही थी. लेकिन प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था. मंगलवार को भी प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
Bulandshahr News Bulandshahr News

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादीशुदा शख्स ने अपने प्रेमिका की हत्या करवा दी. प्रेमी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन जब प्रेमिका शादी के लिए नहीं मानी तो प्रेमी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. 

4 बच्चों की मां को हुआ प्यार-
बताया जा रहा है कि खुर्जा के नेहरुपुर गांव का निवासी पंकज हलवाई का काम करता है, उसकी पत्नी बेबी दिल्ली निवासी है. पंकज और बेबी से दोनों को चार बच्चे हैं. बेबी पॉटरी में मजदूरी का भी काम करती थी. 

पत्नी से अलग रहता है प्रेमी-
अजीत भी उसी जगह बेबी के घर से लगभग 200 मीटर दूर रहता था. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. अजीत भी शादीशुदा है. लेकिन उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और तीन वर्ष पहले वह अजीत को छोड़ कर चली गई है. अजीत की भी 2 बेटियां हैं, जो उसके भाई के पास रहतीं हैं. अजीत अकेले ही रहता था.

बताया यह जा रहा है कि अक्सर बच्चे अजीत के पास कमरे पर आया करते थे और मंगलवार की रात्रि को भी अजीत ने बेबी को फोन करके बुलाया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों में प्रेम संबंध थे. इसलिए आना-जाना था. 

शादी के लिए दबाव बनाती थी प्रेमिका-
बेबी अजीत से शादी करना चाहती थी और बार-बार उसपर दबाव बन रही थी कि शादी कर लो. लेकिन अजीत किसी वजह से तैयार नहीं था. मंगलवार की रात्रि को भी शादी करने को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद अजीत ने  कई बाद चाकू से बेबी पर हमला और उसकी हत्या कर दी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी जानकारी पुलिस को दी.

आरोपी गिरफ्तार-
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया. परिजन आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर रोड भी जाम किया. पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर परिजनों ने रास्ता खोला.

ये भी पढ़ें: