Girl's aunt dies after being shot
Girl's aunt dies after being shot
चित्रकूट जनपद में प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे प्रेमिका के परिजनों पर प्रेमी ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया. गोली लगने से प्रेमिका की चाची की मौके पर मौत हो गई है और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. चाचा को आनन-फानन में इलाज के लिए CHC रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने हायर सेंटर प्रयागराज रेफर कर दिया. आरोपी प्रेमी युवक ने भी खुद को गोली मार लिया है, जिससे वह घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए CHC मऊ में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मामला मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव का है.
गांव की लड़की से ही चल रहा था प्रेम प्रसंग
जोरवारा गांव के रहने वाले युवक श्यामधार गौतम उर्फ बबुआ नाम के युवका का प्रेम प्रसंग उसी के गांव की रहने वाली दलित लड़की से चल रहा था. लड़की के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक दिन पहले उनकी लड़की छत से कूदकर कही चली गई थी, जब उन्होंने रात में लड़की कि तलाश करना शुरू किया तो घर से कुछ दूरी पर एक ट्रक के अंदर पडोसी युवक बबुआ के साथ थी. इसपर उन्होंने डायल 112 नंबर कि पुलिस को बुलाकर लड़का-लड़की को रंगे हाथों पकड़ा दिया था. इसपर पुलिस लड़के को पकड़ ले गई थी और अगले दिन उन्होंने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मऊ थाने में तहरीर देकर मुकदमा लिखा दिया था.
इसके बाद जब वे लोग घर के अंदर बैठे थे तभी आरोपी प्रेमी युवक अचानक उनके घर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे लड़की कि चाची मनोज कुमारी और चाचा श्याम लाल को गोली लग गई. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए CHC रामनगर में भर्ती कराया. यहां डॉक्टर ने चाची मनोज कुमारी को मृत घोषित कर दिया और चाचा श्याम लाल को गंभीर हालत में हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया. इसके पुलिस आरोपी प्रेमी युवक कि तलाश में जुट गई तो आरोपी युवक घटना स्थल से कुछ दूर पर एक खेत में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके बगल में तमंचा भी पड़ा था. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली मार ली. उसके गर्दन में गोली लगने से वह घायल हो गया है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए CHC मऊ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
फिलहाल घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है. उधर, इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि जोरवारा गांव के रहने वाले श्यामाधार नाम के युवक ने अपने पड़ोसी श्यामलाल और उसकी पत्नी को गोली मार दिया है. इससे श्यामलाल कि पत्नी कि मौत हो गई है और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मार ली है. वह घायल है, उसका इलाज करवाया जा रहा है. जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का प्रेम प्रसंग घायल श्यामलाल के भाई कि लड़की से चल रहा था. उन्होंने बताया कि लड़की के चाचा-चाची ने ही लड़की के घर में बताकर उन्हें पकड़ा दिया है. इस आशंका के चलते प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया.