scorecardresearch

Maharajganj News: पहले ससुर के आंखों में डाली मिर्ची... फिर फावड़े के बेट से सिर पर प्रहार कर मार डाला, जानें टीचर बहू ने इतनी बेरहमी से क्यों उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक बहु ने अपने ससुर को मार डाला है. जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं.  

Advertisement
All Accused in Police Custody. All Accused in Police Custody.

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बहू ने सम्पत्ति विवाद में अपने ही ससुर को दो लोगों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया है. आरोप है कि बहु ने सबसे पहले ससुर के आंख में मिर्च डाली और फिर फावड़े के बेट से ससुर के सिर पर प्रहार कर ससुर को मौत के घाट उतार दिया.

 जायदाद नहीं लिखने पर घटना को दिया अंजाम
यूपी के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा गांव निवासी सच्चराम गुप्ता के दो बेटे हैं. उनमें से बड़ी बहू जो पेशे से शिक्षिका है, वह अपने ससुर पर सम्पत्ति लिखने के लिए बार- बार दबाव बना रही थी. वह ससुर से अपने नाम जायदाद लिखने की बात कह रही थी. उधर, बार-बार ससुर द्वारा यही कहा जाता रहा कि हम अपने दोनों बेटों को बराबर-बराबर हिस्सा दे देंगे, जो मरने के बाद स्वतः बेटों के नाम हो जाएगा. इससे नाराज होकर बहू शोभा गुप्ता दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी कर रखी थी लेकिन मुकदमा करने के बाद भी उसके और ससुर के बीच का विवाद समाप्त नहीं हुआ और लड़ाई-झगड़ा होता रहा. 

साजिश के तहत ससुर को बुलाया घर
इसी बीच एक साजिश के तहत शोभा ने अपने ससुर सच्चाराम को बंटवारे के बात के बहाने अपने घर बुलाया, जहां रमेश गुप्ता व एक झोलाछाप डॉक्टर धनई यादव पहले से मौजूद थे. बातचीत के दौरान विवाद हो गया. इसी दौरान शोभा गुप्ता ने सच्चाराम की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. इससे वो जमीन पर गिर गए. उसके बाद रमेश गुप्ता व धनई यादव ने सच्चाराम गुप्ता को पकड़ लिया. इसके बाद शोभा गुप्ता ने पास रखे फावड़े बेट से पीट-पीटकर अपने ससुर की हत्या कर दी. उसके बाद धनई यादव द्वारा बताया गया कि सच्चाराम की मौत हो चुकी है. शव को छिपाने के लिए तीनों आरोपी रात का इंतजार करने लगे. रात में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से श्रीकांत चौहान को बुलाकर शव का चेहरा कपड़े से बांधा और घसीटते हुए बाहर खाली प्लॉट में फेंक दियाय

पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र चार घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता बहू सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.