Bride
Bride
उत्तर प्रदेश के एटा में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद लड़का और लड़की पक्ष में बहस होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन की फैमिली ने शादी की रस्में आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, लड़की पक्ष ने दूल्हे का हेल्थ रिपोर्ट मांग लिया.
लड़की वालों ने मांगा दूल्हे का हेल्थ रिपोर्ट-
पुलिस के मुताबिक ये वाक्या एटा के सकीट इलाके का है, जहां एक शादी में दूल्हे की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे की हेल्थ के बारे में उनकी फैमिली से छिपाया गया था. पुलिस का कहना है कि लड़की की फैमिली ने रस्मों को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया और दूल्हे का हेल्थ रिपोर्ट मांग लिया.
शादी में दूल्हे की बिगड़ी तबीयत-
स्थानीय लोगों के मुताबिक दूल्हा कोतवाली देहात क्षेत्र के कठोली गांव का रहने वाला है. इस गांव से बारात सकिट के एक गेस्ट हाउस पहुंची थी. जबकि लड़की नागला फुले गांव की रहने वाली है और उसके पिता का नाम विजय सिंह है. गेस्ट हाउस में शादी की रस्में चल रही थी. इस दौरान मंडप में दूल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो कुर्सी से गिर गया. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने उसे पानी पिलाया और डॉक्टर को बुलाने की बात कही.
तबीयत बिगड़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने
दूल्हे पक्ष ने इस तनाव और घबराहट बताया. लेकिन लड़की वाले दूल्हे की सेहत को लेकर सवाल उठाने लगे. दुल्हन की फैमिली ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने दूल्हे की बीमारी की बात छुपाई थी. इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी. स्थानीय लोगों ने सुलह कराने की भी की. लेकिन सुलह नहीं हो पाई. रात भर विवाद चलता रहा.
मौके पर मौजूद स्थानीय शख्स के मुताबिक दुल्हन ने साफ कह दिया कि जब दूल्हे की हेल्थ रिपोर्ट दिखाई जाएगी, तभी शादी होगी.
बिना दुल्हन लौट गई बारात-
पुलिस के मुताबिक इस दौरान दोनों पक्षों के सदस्य आपस में भिड़ गए. इसके बाद दुल्हन पक्ष के दो लोगों को थाने ले जाया गया था. कई दौर की बातचीत हुई. इसके बाद दुल्हन और उसकी फैमिली ने शादी नहीं करने का फैसला किया. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई.
थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा कि किसी पक्ष की तरह से लिखित शिकायत नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि मामला औपचारिक तौर पर संज्ञान में आया है. दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया. अगर कोई शिकायत दर्ज होती है तो कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: