scorecardresearch

Etawah News: कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर पत्नी और सास को पहले किया बेहोश... फिर दरांती से दोनों का काट दिया गला, वाइफ को सुहागन नहीं देखना चाहता था... इसलिए पैर से उतारी थीं दोनों पायल

इटावा के भरथना के चंदेठी गांव में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पति ने ही अपनी पत्नी और सास का हत्या किया था. कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर पत्नी और सास को पहले बेहोश किया था फिर दरांती से दोनों का गला काट दिया था. 

Advertisement
Accused in police custody Accused in police custody

उत्तर प्रदेश इटावा के भरथना के चंदेठी गांव में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पत्नी और सास की दरांती से गला काटकर हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र यादव उर्फ मनि को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 

एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 अगस्त को चंदेठी गांव में निर्मला उर्फ मंजू यादव उम्र 38 वर्ष और उसकी मां पुष्पा देवी उम्र 60 वर्ष के शव मिले थे. पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और भरथना थाने की संयुक्त टीम गठित की. उसी दिन पहले आरोपी मुकेश यादव को मुठभेड़ में पकड़ा गया था. अब 20 और 21 अगस्त की रात मुख्य आरोपी सत्येंद्र को तुरैया पुल के पास मंदिर से गिरफ्तार किया गया है. वह गवाहों को धमकाने आया था. पुलिस को देख उसने फायर किया और जवाबी कार्रवाई में दबोच लिया गया.

...तो इसलिए हत्या का बनाया प्लान
पूछताछ में जो कहानी सामने आई वो दिल दहला देगी. आरोपी ने बताया कि उसकी शादी 2021 में चंदेठी की मंजू उर्फ निर्मला से हुई थी.विवाद के बाद मंजू मायके आ गई. मंजू और उसकी मां ने कोर्ट में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का केस कर दिया. कोर्ट ने सत्येंद्र को 3 लाख नकद और 7000 रुपए महीना देने का आदेश दिया. सत्येंद्र अलीगढ़ में सफाई कर्मचारी है. वह 37 हजार सैलरी पाता है. उसे डर था कि ससुराल वाले दोबारा कोर्ट जाकर भरण-पोषण 20-25 हजार करवा देंगे. इसी डर से उसने पत्नी और सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

मक्के की फसल बेचकर हत्या के लिए दिए थे रुपए 
13 अगस्त 2026 को उसने रिश्तेदार मुकेश को साजिश में शामिल किया. 15 अगस्त को दोनों चौपला पुल पर मिले. तीन कोल्ड ड्रिंक खरीदीं, दो में नींद की गोलियां मिलाई. शाम साढ़े 7 बजे मुकेश चंदेठी पहुंचा. उसने सास और पत्नी को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया. एक घंटे बाद सत्येंद्र पहुंचा. मुकेश ने हाथ-पैर पकड़े और सत्येंद्र ने दरांती से दोनों का गला रेत दिया. हैवानियत देखिए कि हत्या के बाद सत्येंद्र को अपनी पत्नी सुहागन नहीं देखनी थी, इसलिए उसने पैरों से दोनों पायल उतार लीं और अपने साथ ले गया. पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस और मृतका की पायल बरामद की है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के लिए उसने मक्के की फसल बेचकर मुकेश को ढाई लाख रुपए दिए थे.