scorecardresearch

बारात जाने की हो रही थी तैयारी, पहुंच गई गर्लफ्रेंड, काटा बवाल, जेल पहुंच गया दूल्हा

यूपी के फतेहपुर में एक दूल्हे को जेल जाना पड़ा. युवक की बारात जाने वाली थी. तभी उसकी प्रेमिका पहुंच गई और जमकर हंगामा किया. प्रेमिका ने पुलिस भी बुला ली. इसके बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

High-Voltage Drama in wedding (Photo: Representational) High-Voltage Drama in wedding (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के एक अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक की शादी में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. दूल्हे की गर्लफ्रेंड शादी में पहुंच गया और जमकर हंगामा है. प्रेमिका ने पुलिस बुला ली. प्रेमिका का दावा है कि दू्ल्हा उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. ये वाक्या थरियांव थाना क्षेत्र के सखियांव गांव का है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

बारात जाने की थी तैयारी, फिर हो गया हंगामा-  
सखियांव के रहने वाले मोहित की शादी खखरेरु थाना क्षेत्र के तेंदुआ की रहने वाली एक युवती से तय हुई. बुधवार को दोनों की शादी थी. तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हे के घर में बारात विदा होने की रस्में चल रही थीं. इसी दौरान हरियाणा से एक युवती दूल्हे के घर पहुंच गई और हंगामा किया. युवती ने पुलिस को बुला लिया.

दूल्हे की प्रेमिका का बवाल-
मौके पर पहुंची दूल्हे मोहित को लेकर थाने गई. इस दौरान खुलासा हुआ कि युवती दूल्हे की प्रेमिका है. वो दूल्हे की दूसरी जगह शादी करने से नाराज थी. इसलिए वो दूल्हे के घर पहुंच गई और बारात जाने से पहले ही हंगामा कर दिया.

लिव-इन रिलेशन में रहने का आरोप-
युवती का दूल्हे मोहित पर गंभीर आरोप लगाया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी. मोहित ने शादी का भरोसा देकर जनवरी 2023 से उसके साथ लिव-इन में रह रहा और शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, युवती ने दूल्हे पर आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया.

युवती का आरोप है कि फरवरी 2026 में फतेहपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया और शादी का भरोसा देकर वापस भेज दिया. जिसके बाद अब दूसरी जगह शादी कर रहा है. 

इंतजार करती रही दुल्हन-
उधर, दुल्हन सजधज कर बारात का इंतजार कर रही थी, जबकि मेहमान भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे. देर तक बारात न पहुंचने पर लड़की पक्ष ने फोन से जानकारी ली. मामले की जानकारी होने पर दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे. देर रात तक दोनों पक्ष के लोग थाने में मौजूद रहे. लेकिन मुकदमा लिखे जाने के बाद रिश्तेदार निराश होकर लौट गए.

पुलिस ने दूल्हे को भेजा जेल-
थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में मोहित के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

(नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: