scorecardresearch

'जेल भिजवा दूंगी, नौकरी ले लूंगी', लेखपाल पर चप्पल से हमले का वीडियो वायरल

यूपी के फतेहपुर में चप्पल से लेखपाल की पिटाई का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
Fatehpur News Fatehpur News

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लेखपाल पर चप्पल से हमला करने का मामला सामने आया है. आपको बता दें कि ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी नाले को कब्जा मुक्त कराने के लिए लेखपाल मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान अतिक्रमणकारी महिलाओं ने चप्पलों से हमला बोल दिया. लेखपाल की चप्पलों से पिटाई कर दी. इसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

महिलाएं लेखपाल को जान से मारने की धमकी देते हुए बोलती सुनाई देती हैं कि जेल भिजवाकर नौकरी ले लूंगी. पीड़ित लेखपाल आकाश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

25 सालों से नाले पर कब्जे की थी शिकायत- लेखपाल
आकाश कुमार सदर तहसील के हुसैनगंज इलाके के घनश्यामपुर के लेखपाल हैं. उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले दिनों थाना दिवस में थाना क्षेत्र के ही बहलोलपुर गांव में 25 वर्षों से बने नाले पर कब्जे की शिकायत मिली थी. अतिक्रमण वृक्षारोपण की भूमि गाटा संख्या 488 पर था. 

'तुमको जेल भिजवा दूंगी'
इस पर गांव के अनीश पटेल की पत्नी सुमन पटेल का कब्जा था. नाला खुदवाने से जमीन अतिक्रमण मुक्त हो जाती. मामले के निस्तारण के लिए लेखपाल जब अपनी गाड़ी से पहुंचे तो इस दौरान नाराज सुमन के साथ महिला प्रीति सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल पर चप्पलों से हमला बोल दिया. इतना ही नहीं, महिलाओं ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुमको जेल भिजवा दूंगी, मुकदमा लिखवा दूंगी और नौकरी ले लूंगी.

पुलिस का एक्शन-
वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता लेखपाल आकाश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव की सुमन पटेल और प्रीति सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1),132 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: