scorecardresearch

डेनमार्क की पूर्व पीएम ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति पर लगाया गलत ढंग से छूने का आरोप

थर्निंग श्मिट ने समाचार एजेंसी डेनिश रिट्जो से बातचीत में कहा कि इन दिनों ऐसी घटनाओं को यौन उत्पीड़न के तौर पर देखा जाता है. लेकिन ऐसा पहले नहीं था. यह एक अलग समय था. मुझे यह खराब लगा, मैं गुस्से में थी.

डेनमार्क की पूर्व प्रधानमंत्री हेले थॉर्निंग-श्मिट (फाइल फोटो) डेनमार्क की पूर्व प्रधानमंत्री हेले थॉर्निंग-श्मिट (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
  • डेनमार्क में बीते साल शुरू हुआ था #metoo मूवमेंट

  • पूर्व प्रधानमंत्री ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

  • एक दूतावास में हुई थी उनके साथ बदसलूकी

डेनमार्क की पूर्व प्रधानमंत्री हेले थॉर्निंग-श्मिट ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी'स्टाइंग पर 18 साल पहले उन्हें गलत ढंग से छूने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. थॉर्निंग श्मिट ने 2011 से 2015 के बीच डेनमार्क का नेतृत्व किया है. 

थॉर्निंग श्मिट सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी की नेता हैं. थर्निंग श्मिट का कहना है कि यह घटना 2002 या 2003 की है, जब कोपेनहेगन स्थित फ्रांसीसी दूतावास में उन्होंने एक डिनर पार्टी के दौरान डी स्टाइंग ने अभद्रता की थी. यह वही वक्त था कि डी स्टाइंग सत्ता से बेदखल हो गए थे.

हेले थॉर्निंग श्मिट ने एक संस्मरण प्रकाशित करते हुए लिखा है कि गिस्कार्ड डी स्टाइंग मेरे बगल में ही बैठे थे, तभी उन्होंने मेरी जांघ को मेज के नीचे पकड़ लिया. उन्होंने यह संस्मरण 4 अक्टूबर को प्रकाशित किया है.

बदसलूकी के बाद बदल दी थी जगह

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से बेहूदगी थी. मैंने खुद से पूछा कि क्या हो रहा है. मैंने जगह बदली और सब कुछ खत्म हो गया.
डेनमार्क की पूर्व प्रधानमंत्री थॉर्निंग श्मिट की उम्र 54 साल है. उन्होंने 51वर्षीय स्टीफन किन्नाॉक से शादी की है. वे पूर्व लेबर पार्टी के नेता नील किन्नॉक के बेटे हैं. श्मिट के मुताबिक यह घटना उनकी शादी के 6 या 7 साल बाद हुई है.

कहां हुई थी बदसलूकी?

दरअसल उस वक्त थॉर्निंग-श्मिट यूरोपीय सम्मेलन में शामिल हुई थीं, जिसे यूरोपीय संघ के लिए एक संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए बनाया गया था. सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्षता पूर्व फ्रांसीसी नेता ने की थी, जिनकी पिछले साल दिसंबर में मृत्यु हो गई थी.

पहले लोगों में यौन उत्पीड़न को लेकर नहीं थी समझ

थर्निंग श्मिट ने समाचार एजेंसी डेनिश रिट्जो से बातचीत में कहा कि इन दिनों ऐसी घटनाओं को यौन उत्पीड़न के तौर पर देखा जाता है. लेकिन ऐसा पहले नहीं था. यह एक अलग समय था. मुझे यह खराब लगा, मैं गुस्से में थी.

कौन हैं थॉर्निंग श्मिट?

थर्निंग श्मिट, 2011 से 2015 के बीच में डेनिश सरकार का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं. श्मिट ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ब्रेसेल्स से की थी. फिर 2005 से 2015 के बीच उन्होंने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व किया. सरकार से अलग होने के बाद उन्होंने 2016 से 2018 के बीच एक सरकारी समूह सेव द चिल्ड्रेन को चलाया.

नई किताब में हुआ खुलासा

थॉर्निंग-श्मिट की नई किताब #Metoo मूवमेंट के बारे में बात करती है. यौन उत्पीड़न की घटनाओं के बारे में सही मायने में डेनमार्क में बीते साल बात शुरू हुई थी, जिसके बाद इस आंदोलन ने वृहद रूप ले लिया था.