scorecardresearch

बहू ने सास को मारे 30 सेकंड में 3 थप्पड़, बेटे ने की थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारती दिख रही है. महिला 30 सेकंड में 3 थप्पड़ मारती है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला उसकी सास है. सास ने थाने में तहरीर दे दी है. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

Advertisement
Daughter-in-law slaps her mother-in-law Daughter-in-law slaps her mother-in-law

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला एक बुजुर्ग महिला को 30 सेकंड में 3 थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है. दोनों महिलाएं सास-बहू बताई जा रही है. फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और कार्रवाई की गुहार लगाई गई है.

30 सेकंड में 3 थप्पड़-
गोंडा में एक CCTV वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बहू अपने सास को 30 सेकेंड में 3 थप्पड़ मारती है. जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. इस वीडियो बहू ये कह रही है कि हमारा बर्तन दे दो, बर्तन बताओ कहां है? हमारा बर्तन दे दो और तुमको जहां जाना है जाओ. इसके बाद महिला बुजुर्ग को थप्पड़ मारती है. 

सास ने दर्ज कराया मामला-
ये वाक्या नवाबगंज थाना इलाके का है. जहां बुजुर्ग महिला सरिता मौर्या की अपनी बहू के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा. जिसमें बहू सरिता को थप्पड़ मार रही है. सास सरिता मौर्या ने थाने में बहू के खिलाफ तहरीर दी है.  महिला ने बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा गांव का मामला है. ये वीडियो 28 फरवरी का है. 

बेटे ने की थी लव मैरिज-
सास ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे बेटे बृजेश मौर्या ने अनीता मौर्य से लव मैरिज की थी. दोनों अक्सर झगड़ा करते रहते हैं. अक्सर घर में विवाद होता रहता है. 28 फरवरी के शाम को बहु ने हमें मारा पीटा और जेवर लेकर चली गई. 

पुलिस का क्या कहना है?
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने फोन पर बताया कि कि वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जाएगी. घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव की है, जहां सरिता मौर्या का बेटा बृजेश मौर्या कानपुर रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात बताया जा रहा है.

(अंचल श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: