Greater Noida Video Viral
Greater Noida Video Viral
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक डिलीवरी राइडर्स आपस में मारपीट कर रहे हैं. जबकि आसपास के कुछ लोग दोनों पक्षों को समझाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-
बाइक डिलीवरी राइडर्स के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना शनिवार की बताई जा रही है. टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडर्स के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो ऊपर से बनाया गया है. देखकर लग रहा है कि सोसाइटी में से किसी मंजिल से वीडियो बनाया गया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए हैं. दोनों तरफ से लात-घूंसे चल रहे हैं. एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं. वहीं, बचने के लिए युवक सोसाइटी में घुस जाता है. इस दौरान सोसाइटी के गार्ड बीच बचाव करते हैं.
हिरासत में लिए गए आरोपी-
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया. कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा चुकी है. घटना केवल राइडर्स के आपसी विवाद से जुड़ी थी.
पुलिल ने बताया कि नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर देने वाले राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर आपस में मारपीट हो गई थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा चुकी है.
ये भी पढ़ें: