scorecardresearch

Gujarat Crime News: प्रेमी के साथ रहने वाली महिला के साथ पति और गांव वालों की बर्बरता, शुद्धिकरण के नाम पर किया ऐसा घिनौना काम

गुजरात से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो रिश्ते को शर्मसार करने वाली है. यहां एक महिला के साथ उसके पति और गांववालों ने दुष्कर्म किया है. महिला का गुनाह यह था कि वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. यहां आप पूरा मामाल जान सकते हैं. 

Advertisement
symbolic photo symbolic photo

हम कितनी भी तरक्की कर लें कुछ जिसे समाज को कलंकित करने का मौका नहीं छोडती. ऐसी ही शर्मनाक घटना गुजरात के सुरेन्द्रनगर से सामने आई है, जहां पर अपने प्रेमी के साथ भागने वाली शादीशुदा महिला के शुद्धिकरण के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म और बर्बरता की गई. इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया गया. पुलिसने उसके पति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

घर में लाकर कर दिया था बंद 
सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किय गया. एक अन्य पुरुष के साथ भाग गई महिला को वापस लाकर परिवार ने उसे घर में बंद कर दिया था. इसके बाद वह विवाहिता फिर से चली गई थी. इसके बाद परिवार वाले उस महिला और उस पुरुष को, जिसके साथ वह रह रही थी, वापस लेकर आए. इसके बाद महिला को पेड़ से बांध दिया गया और पति सहित रिश्तेदारों ने उसी पुरुष से, जिसके साथ वह भागी थी, महिला का दुष्कर्म करवाया. इतना ही नहीं, उन्होंने इसका वीडियो भी शूट किया. इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल 
इस अत्यंत घृणित घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि इस अत्याचार को अंजाम देने में दो महिलाएं भी शामिल थीं. महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने चली गई थी. पति और उसके परिवार वालों ने इस बात की रंजिश रखते हुए महिला को घर में ताला लगाकर बंधक बना लिया था. मौका मिलने पर जब महिला वहां से भाग गई, तो आरोपियों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया. आरोपी महिला और पुरुष को 'शुद्धिकरण' की रस्म के बहाने सुरेंद्रनगर लाए थे. वहां डंडों और लातों से मारपीट कर महिला को पेड़ से बांध दिया गया. महिला के साथ गए पुरुष से ही महिला का दुष्कर्म करवाकर अमानवीय व्यवहार किया गया. आरोपियों ने इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की थी. महिला और पुरुष पर किए गए अत्याचार का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया.

9 आरोपी गिरफ्तार
सुरेन्द्रनगर के एसपी प्रेमसुख डेलुने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के परेशान करने वाला वीडियो मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पहले महिला को ढूंढा गया और उसके बाद पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई थी. इसकी वजह से पति ने उसको पकड़कर घर में बांध कर रखा था. जब वह फिर से भाग गई तो गांव को सब लोग उसके पीछे गए और उसके प्रेमी के साथ पकड़ा, फिर उसके साथ रेप किया. इसमें शामिल सभी 9 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला दूसरे पुरुष के साथ भागी दी थी इसलिए शुद्धिकरण के नाम पर यह काम किया गया, जो किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं हो सकता.