scorecardresearch

8 साल पहले की थी जिगरी दोस्त की हत्या, अब बेटी की शादी के लिए मिली पैरोल तो सामने आया युवक का बदले वाला कांड

गुरुग्राम में गोली मारकर रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई है. रिटायर्ड फौजी ने 8 साल पहले अपने जिगरी दोस्त की हत्या की थी और उस मामले में जेल में बंद था. लेकिन बेटी की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आया था. इस दौरान 20 साल के युवक ने पिता की हत्या का बदला लिया और फौजी की हत्या कर दी.

Gurugram Crime Gurugram Crime

हरियाणा के गुरुग्राम में 20 साल के युवक ने पिता की हत्या के 8 साल बाद बदला लिया. युवक ने बीच बाजार में हत्यारे को गोलियों से भून दिया. मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुंदर सिंह के तौर पर सामने आई है, जो की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था. सुंदर को बेटी की शादी के लिए पैरोल मिली थी. वो 40 दिन के लिए जेल से बाहर आया था. इस दौरान युवक ने हत्या कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

CCTV में कैद रिटायर्ड फौजी की हत्या-
मामला गुरुग्राम के कासन इलाके का है, जहाँ सुबह 7 से 8 बजे के करीब 55 साल के सुंदर फौजी की कासन के बीच बाजार ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गयी. मृतक की बीवी की माने तो उसके पति सुबह सैर के लिए निकले थे और जब वापिस लौटे तो मोनी बाबा चबूतरे पर गाँव के ही लोगों के साथ बैठे थे. तभी कासन गाँव का ही कार्तिक उर्फ रोहन और गुलशन नाम के युवक पीछे से आए और सुंदर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. सुंदर सिंह रिटायर्ड फौजी थे. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

हत्याकांड में जेल में था बंद-
शुरुआती जानकारी में सामने आया कि मृतक सुंदर फौजी ने अप्रैल 2018 में गाँव के पूर्व सरपंच बहादुर सिंह की अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुंदर सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई. सुंदर सिंह सजा काट रहा था. 

बेटी की शादी के लिए मिली थी पैरोल-
मृतक के परिजनों के मुताबिक सुंदर की बेटी की शादी 20 अप्रैल की थी और इसी वैवाहिक समारोह के लिए कोर्ट ने सुंदर की 40 दिन की पैरोल मंजूर की थी. आज सुबह उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक के परिजनों ने बहादुर के बेटे कार्तिक उर्फ रोहन और गुलशन के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है. 

पैसों की विवाद में दोस्ती हत्या की थी-
दरअसल म्रतक सुंदर और पूर्व सरपंच बहादुर सिंह दोनों ही रिटायर्ड फौजी थे और एनएसजी कमांडो थे. दोनों में बेहद गहरी दोस्ती थी. फिर दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ. इसी विवाद के चलते 2018 में सुंदर फौजी ने बहादुर की हत्या कर दी. बस उसी वक्त से बहादुर के बेटे कार्तिक उर्फ़ रोहन के दिल मे बाप की हत्या का बदला लेने की चिंगारी भड़क रही थी. साल 2018 में कार्तिक उर्फ रोहन की उम्र महज 12 साल की थी और आज रोहन की उम्र 20 साल का हो गया है.

तलाश में जुटी पुलिस-
बीती 9 मार्च यानी इसी साल कार्तिक उर्फ रोहन की शादी भी हुई. लेकिन बाप की हत्या के बदले की आग ने जैसे कार्तिक उर्फ रोहन को पागल कर रखा था. जैसे ही सुंदर को कोर्ट से पैरोल मिली, कार्तिक उर्फ रोहन तभी से सुंदर पर नजर रखे था. उसकी रेकी करने लगा और आज सुबह जैसे ही मौका मिला, वैसे ही अपने साथी गुलशन के साथ मिलकर सुंदर की हत्या कर दी. हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए.

वहीं, पुलिस ने मौके से बरामद पिस्टल, देसी कट्टे और सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है.

(नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: