scorecardresearch

Hajipur Crime News: हत्या के बाद पूरा परिवार फरार, 5 साल की बेटी बोली- पापा ने मां को डंडे से मारा, जानें पूरा मामला

बिहार के वैशाली में एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद पूरा परिवार फरार हो गया है. 5 साल की बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. बेटी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पापा ने डंडे से मां को मारा. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

Advertisement
 Asha Devi (File Photo) Asha Devi (File Photo)

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड-6 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी और वारदात के बाद पूरे परिवार के साथ फरार हो गया. घर में मृतका की 5 साल की बेटी अकेली खेलती मिली. 5 साल की बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. बेटी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पापा ने डंडे से मां को मारा. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

मृतका की पहचान आशा देवी (22 वर्ष), पिता गणेश पासवान के रूप में हुई है. मृतका का मायका राघोपुर के जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड-12 में है. उसकी शादी ढाई साल पहले मथुरापुर निवासी सुजीत पासवान (29 वर्ष), पिता विलास पासवान से हुई थी.

दोनों की थी दूसरी शादी 
परिजनों के अनुसार दोनों की यह दूसरी शादी थी. सुजीत की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं. आशा देवी के भी पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे उसकी एक बेटी अंशिका कुमारी (5) है.

पिता ने कहा-बच्चों को लेकर करता था विवाद
मृतका के पिता गणेश पासवान ने बताया कि शादी के समय ही दोनों पक्षों को पहले विवाह और बच्चों के बारे में बता दिया गया था. बच्चों को लेकर ही अक्सर विवाद होता था. आरोप है कि इसी विवाद में रात में हत्या कर दी गई.

मां बोली- 5 दिन से नहीं दे रहा था खाना
मृतका की मां ने बताया कि शादी के 6 महीने तक सब ठीक था. उसके बाद पति का व्यवहार बदल गया. वह पुराने ससुराल से संबंध रखने लगा और आशा के साथ मारपीट करने लगा. 5 दिनों से उसे खाना तक नहीं दिया जा रहा था. बीती रात 9 बजे आशा ने फोन कर कहा था कि हमें ले चलो, नहीं तो ये लोग जिंदा नहीं छोड़ेंगे लेकिन परिजनों ने सुबह लेने की बात कही. सुबह एक ग्रामीण ने फोन कर मौत की सूचना दी.

मासूम ने बताई वारदात
5 साल की बेटी अंशिका ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पापा ने डंडे से मां को मारा. उस वक्त दादी मठ पर गई थी और दादा घर पर नहीं थे. कोई बचाने वाला नहीं था. मारने के बाद सभी घर से भाग गए.

एफएसएल टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.