Hardoi News
Hardoi News
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी के महज 7 महीने बाद ही दुल्हन पर अपने पति को जहर देने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने जीजा से अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की.
जीजाओं से अवैध संबंध के चलते साजिश का आरोप-
युवक का यह भी दावा है कि उसकी पत्नी के अपने दो सगे साढ़ुओं से अवैध संबंध थे और उनकी साजिश पर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
7 महीने पहले हुई थी शादी-
पुलिस के अनुसार बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुरवा नेकपुर नेवादा मजरा धांधामऊ के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी से हुई थी. संगम कुमार का आरोप है कि शादी से पहले ही उसकी पत्नी के उसके सगे साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर से अवैध संबंध थे. इसको लेकर उसने कई बार समझाने के बावजूद पत्नी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.
पहले जहर दिया, फिर मारपीट की- पति
पति के मुताबिक 7 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे पत्नी ने भोजन बनाया और उसमें उसने अपने जीजा के कहने पर कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया. खाना खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी. आरोप है कि इसी दौरान मनोज कुमार और उमाशंकर भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए.
पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी. गंभीर हालत में परिजनों ने संगम कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया. इलाज के बाद उसकी जान बच गई, लेकिन अभी भी उसकी दवाएं चल रही हैं.
एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला-
घटना के बाद पति ने स्थानीय कोतवाली में पत्नी और अपने दो साढ़ के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की शिकायत की. लेकिन उसपर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. कार्रवाई न होने पर पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना से शिकायत की. इसके बाद एसपी के निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली में उसकी पत्नी और दोनों साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: