scorecardresearch

बेटी के प्यार रोड़े अटका रही थी मां, प्रेमी के साथ मिलकर कर डाला कांड

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बेटी ने प्यार में बाधा डालने वाली मां को रास्ते से हटा दिया. बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी और उसके शव को नहर में फेंक दिया. हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है और बेटी के साथ प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Haridwar News Haridwar News

उत्तराखंड के हरिद्वार के मंगलौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामाने आई है. एक कलयुगी लड़की ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी सगी मां की हत्या कर दी. प्रेम में बाधा बन रही मां से नाराज बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या की साजिश रच डाली. दोनों ने महिला को ब्रेजा कार में बैठाया और रास्ते में चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. 

मां की लाश को नहर में फेंका-
इसके बाद बेटी ने मां के शव को मंगलौर नहर पुल के पास फेंकर फरार हो गए. मंगलौर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार और चाकू भी बरामद किया है.

18 अगस्त को मिला था शव-
18 अगस्त को पुराना मंगलौर नहर पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. प्रभारी निरीक्षक भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. शव को शिनाख्त के लिए रुड़की मोर्चरी भेजा गया. बाद में अरविंद निवासी ओली माजरा, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर ने शव की पहचान अपनी पत्नी कविता के रूप में की.

216 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई-
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया. टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश और जांच के साथ करीब 216 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में ब्रेजा कार संख्या UP14EZ-5346 संदिग्ध दिखाई दी. इसके बाद लिंक मार्गों पर निगरानी और चेकिंग बढ़ाई गई. जांच में सामने आया कि मृतका की बेटी उन्नति का आकाश चौहान के साथ प्रेम प्रसंग था. मां इस रिश्ते का विरोध कर रही थी. पुलिस के मुताबिक इसी वजह से उन्नति ने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची. दोनों महिला को ब्रेजा कार में बैठाकर ले गए और रास्ते में उसकी हत्या कर दी.

बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार-
पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने महिला को पकड़ा और दूसरे ने चाकू से उसका गला काट दिया. इसके बाद शव मंगलौर नहर पुल के पास फेंक दिया गया. पुलिस ने उन्नति पुत्र अरविंद निवासी ओली माजरा, बुढ़ाना और आकाश चौहान पुत्र रविंद्र निवासी दूल्हेड़ा, पल्लवपुरम, मेरठ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार UP14EZ-5346 और चाकू बरामद कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: