scorecardresearch

2 करोड़ की जमीन, बीमार बुजुर्ग महिला, एंबुलेंस से 1000 किमी का सफर... 80 साल की महिला की संघर्ष की कहानी

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बुजुर्ग महिला को अपनी जमीन बचाने के लिए 1000 किलोमीटर का सफर एंबुलेंस से करना पड़ा. दरअसल महिला बीमार थी. लेकिन उसके रिश्तेदार उसकी जमीन को हड़प रहे थे. जब बुजुर्ग महिला को पता चला तो उन्होंने एंबुलेंस से 1000 किमी का सफर तय किया.

Indore News Indore News

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी 2 करोड़ की जमीन बचाने के लिए एंबुलेंस से 1000 किलोमीटर का सफर करना पड़ा. दरअसल महिला की तबीयत खराब थी और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थी. लेकिन उनके पता चला कि उनके रिश्तेदार उनकी जमीन को हड़प रहे हैं तो उन्होंने एंबुलेंस से इतनी दूरी तय की और एडीएम से इंसाफ की गुहार लगाई.

2 करोड़ की जमीन के लिए एंबुलेंस से 1000 किमी का सफर-
इंदौर में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में एक मार्मिक मामला सामने आया. करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी लगभग 2 करोड़ रुपए कीमत की जमीन को बचाने के लिए एम्बुलेंस से करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर इंदौर पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदारों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और अब उसे उसकी संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है.

ADM से लगाई इंसाफ की गुहार-
बुजुर्ग महिला अनीसा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है और पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जीवित हैं. इसके बावजूद न्याय की उम्मीद में वह एम्बुलेंस के जरिए उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हजार किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पहुंची. जनसुनवाई में उन्होंने एडीएम रोशन राय को आवेदन सौंपते हुए अपनी जमीन वापस दिलाने और कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

रिश्तेदारों का है अवैध कब्जा-
महिला की बहू और वकील का कहना है कि संबंधित जमीन की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है. उन्होंने आरोप लगाया कि सगे भतीजे अनीस और रिश्तेदारों ने गांधी नगर स्थित दो प्लॉट के दस्तावेजों में हेराफेरी कर संपत्ति पर कब्जा जमा लिया है. कई जगह शिकायत करने के बावजूद अब तक उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें इंदौर आकर प्रशासन से मदद मांगनी पड़ी. जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने महिला की ओर से उनके वकील ने शिकायत प्रस्तुत की,  जहां एडीएम राय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया. कलेक्टर कार्यालय की ओर से संबंधित विभागों को दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. बुजुर्ग महिला की दृढ़ इच्छाशक्ति और अपनी जमीन बचाने के लिए एम्बुलेंस से किया गया लंबा सफर जनसुनवाई में चर्चा का विषय बना रहा. प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.

ये भी पढ़ें: