Fake Apple cyber fraud
Fake Apple cyber fraud
राजस्थान के जयपुर में साइबर ठगी का एक खतरनाक मामला सामने आया है. पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. Apple Customer Support के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर USA के नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था. साइबर क्राइम यूनिट, जयपुर पश्चिम पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मौके से 24 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड समेत अन्य सामान जब्त किया गया.
फ्लैट में चल रहा था अवैध कॉल सेंटर-
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण और पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे. यहां बैठकर आरोपी खुद को Apple Customer Support और Technical Support का कर्मचारी बताते थे. इसके बाद USA के नागरिकों को Apple Products और Services से जुड़े फर्जी SMS और मैसेज भेजे जाते थे. इन मैसेज में 399, 499 और 699 US Dollar के Pre-Approved Charges बताए जाते थे. चार्ज के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की जा रही थी.
पुलिस ने फ्लैट पर दी दबिश-
वही साइबर क्राइम यूनिट के उप पुलिस अधीक्षक आदित्य पुनिया के मुताबिक, साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस फर्जी कॉल सेंटर की जानकारी जुटाई गई. इसके बाद जयपुर पश्चिम पुलिस और डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई कर फ्लैट में दबिश दी गई.
14 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार-
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए और 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से कितने विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया गया और ठगी की रकम का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है.
पुलिस के क्या मिला?
जयपुर पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद की. पुलिस ने मौके से 24 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है.
ये भी पढ़ें: