suicide.(Photo: Representational)
suicide.(Photo: Representational)
राजस्थान के जयपुर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे प्रदेश को हैरान कर दिया. गलता गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला के कपड़े पहनकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. मृतक तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है. आत्महत्या के इस मामले ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया है, क्योंकि युवक महिलाओं के कपड़ों में मिला. यही वजह है कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है.
महिला के कपड़ों में युवक की खुदकुशी क्यों?
सूचना मिलने पर गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए. थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि युवक ने महिला के कपड़े पहनकर आत्महत्या क्यों की, यह जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है. पुलिस उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट-
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है. पुलिस अब मृतक के परिजनों, परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.
पुलिस तलाश रही वजह-
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है. तीन बच्चों के पिता की इस तरह हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे. फिलहाल गलता गेट थाना पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: