scorecardresearch

गे-डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर मुलाकात का प्लान... सुनसान जगह पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश

जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो गे-डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाया था. उसके बाद उसे सुनसान जगह पर बुलाते थे और लूट की वारदात को अंजाम देते थे. फिलहाल पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

Advertisement
Jaipur News Jaipur News

राजस्थान के जयपुर में एक खतरनाक गैंग का पर्दाफाश हुआ है. ये गैंग समलैंगिक ग्राइंडर ऐप के जरिए दोस्ती करता था. उसके बाद सुनसान जगह पर बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने इस गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गे-डेटिंग ऐप के जरिए लूट की वारदात-
जयपुर में ग्राइंडर ऐप के जरिए युवकों से संपर्क करना और फिर उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट, ब्लैकमेलिंग और लूट की वारदात को अंजाम देने वाली सक्रिय एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शहर में ग्राइंडर ऐप के जरिए युवकों को योजनाबद्ध तरीके से सुनसान स्थानों पर बुलाने और उनके साथ मारपीट कर ब्लैकमेलिंग व लूट करने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर पश्चिम पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की.

2 आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद-
पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की और तकनीकी एवं आसूचना तंत्र के जरिए गिरोह तक पहुंचने के प्रयास किए. लगातार मेहनत के बाद पुलिस ने गिरोह की पहचान करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया. करधनी थाना पुलिस ने प्रकरण में अनिल रूलानिया और मदन नेहरा को गिरफ्तार किया है. वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है.

गैंग की जड़ तलाशने में जुटी पुलिस-
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच का फोकस इस बात पर है कि गिरोह ने अब तक कितने युवकों को अपना निशाना बनाया और इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे और संभावित सहयोगियों तक पहुंचने की उम्मीद है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: