Kanpur News
Kanpur News
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शर्मसार करने वाली घटना हुई है. एक युवती ने अपने पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि उसने उसका नहाने हे वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर रहा है. उस शख्स पर आरोप है कि वो दूसरे मोबाइल से वीडियो भेजकर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है. इससे डरकर पहले लड़की ने पैसे और सोने की चेन दे दी. इसके बाद उस शख्स ने किस करने और शादी करने की मांग रख दी. उस शख्स ने दूसरी पत्नी के तौर पर रखने और फ्लैट दिलाने का वादा भी किया. इसके बाद जब इसकी भनक लड़की के भाई को लगी तो उसने उस युवक को बुलाया और उसकी पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
लड़की के पिता का दोस्त है आरोपी-
कानपुर के चमनगंज की रहने वाली एक लड़की के पिता की शानू उर्फ तौफीक नाम के होजरी व्यापारी से दोस्ती थे. लड़की के पिता भी होजरी का काम करते थे. शानू का बड़ा व्यापार था. वह लड़की के पिता के घर भी आते जाते थे. इसी दौरान लड़की की पिता की बीमारी से मौत हो गई. लड़की और उसके भाई बहन सब शानू को अंकल कहते थे.
सोने की चेन और कुछ पैसे दिए- पीड़िता
एक महीने पहले लड़की के मोबाइल पर शानू का मैसेज आया कि तुम्हारा नहाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. लड़की डर गई. उसने उससे कहा कि वीडियो किसने वायरल किया? पता करिए, उसको रूकवाइए. तो शानू ने उसको फिर फोन करके बताया कि वह कह रहा है कि इसको मैं तुम्हारे घरवालों को भेज दूंगा, नहीं तो मुझे कुछ पैसे की व्यवस्था करो. उसने ₹500000 की मांग की. लड़की के पास में पैसे नहीं थे. लड़की का आरोप है कि मैंने उसके कहे अनुसार कुछ पैसे देने के लिए घर के बाहर कागज पर OK लिखकर लगा दिया, क्योंकि उसने कहा था कि अगर पैसा देने को सहमत हो तो घर के बाहर OK लिखकर टांग देना. इसके बाद उसने मुझसे पैसा मांगा तो मैंने एक सोने की चेन और ₹15000 उसको दे दिए.
'मुझसे शादी कर लो'-
लड़की का आरोप है कि कुछ दिनों बाद फिर शानू अंकल का फोन आया कि वह मान नहीं रहा है तो लड़की ने पूछा कि क्या करना चाहिए तो अंकल ने बताया कि मुझे तुम किस दे दो, मैं तुमसे मोहब्बत करता हूं, मैं सब मैनेज कर दूंगा, मैं तुमसे शादी कर लूंगा. पीड़िता ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि तुम्हारी पहली बीवी है तो बोले कि क्या 2 बीबी नहीं रख सकते. मैं तुमको फ्लैट दिलवा दूंगा, उसके बाद तुम्हारी शादी भी करवा दूंगा.
पुलिस कमिश्नर ने जांच के दिए आदेश-
लड़की का आरोप है कि इसके बाद वह मुझे परेशान करने लगे तो मैंने उनको बहाने से मोती झील में बुलवाया और अपने भाई को पूरी जानकारी बता दी. मोती झील में मेरे भाई ने उनको देखते ही पकड़ लिया. दो-चार थप्पड़ भी मारे. उसके बाद हमने उनको चमनगंज पुलिस को सौंप दिया. चमनगंज चौकी इंचार्ज ने समझौता कर दिया. उसके बाद शानू फिर हमको परेशान करने लगा तो मैंने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से इसकी शिकायत की. पुलिस कमिश्नर ने इसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत चमनगंज थाने में लड़की की रिपोर्ट दर्ज कराई और पूरे मामले की जांच के लिए एसीपी सीसामऊ कोजाच सौप दी है.
पीड़िता ने दिए कई सबूत-
लड़की ने अंकल से हुई व्हाट्सएप चैट और बातचीत के कई ऑडियो पुलिस को सौपे है. इस मामले में पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर सुबोध कुमार का कहना है कि पीड़ित लड़की कमिश्नर साहब यहां पेश हुई थी. पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है. जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: