scorecardresearch

Kanpur Crime News: भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा, लगाने पड़े 55 टांके, जानें आखिर क्यों किया ऐसा? 

कानपुर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा परिवार के बड़ों तक पहुंच गया. सजेती इलाके में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया. युवक को अस्पताल में 55 टांके लगे हैं.

Advertisement
प्राइवेट पार्ट में आई चोट, अस्पताल में युवक को लगे 55 टांके. (Photo: Screengrab) प्राइवेट पार्ट में आई चोट, अस्पताल में युवक को लगे 55 टांके. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव पुराऊपुर में शनिवार को बच्चों के झगड़े के विवाद में भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दातों से काटकर घायल कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद घायल युवक रजनीश को पहले सीएससी घाटमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रथामिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. युवक को 55 टांके लगे हैं. घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले को लेकर एसीपी कृष्णकांत का कहना है कि युवक की भाभी ने उस पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया था. इस झगड़े की जानकारी पुलिस को मिली थी. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक की पत्नी ने तहरीर दी है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

और कर दी थी भाभी के बेटे की पिटाई
कानपुर के सजेती इलाके में रहने वाले युवक ने अपनी भाभी के बेटे की किसी विवाद के बीच पिटाई कर दी थी. भाभी का बेटा अपनी चाची के यहां गया था, जहां झगड़ा हो गया था. उसी दौरान युवक की पत्नी ने भी उसे डांटा था. बच्चे ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो वह नाराज हो गई. बच्चे की मां मौके पर पहुंची और अपनी देवरानी और देवर से झगड़ा करने लगी. 

इस तरह बढ़ गया मामला 
कहासुनी के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बच्चे की मां यानी युवक की भाभी ने युवक के प्राइवेट पार्ट में दांतों से काट लिया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसके पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. पहले घाटमपुर सीएससी में भर्ती कराया गया, फिर वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने युवक की हालत देख तुरंत इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान युवक को 55 टांके लगे हैं.

पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज 
इस पूरे मामले को लेकर एसीपी घाटमपुर का कहना है कि घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. जेठानी का पति गुजरात में सर्विस करता है, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी वापस आ रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.