scorecardresearch

बुजुर्ग ने मारा डंडा तो भड़क गया सांड, ले ली जान, Video

यूपी के कानपुर देहात में एक 80 साल के बुजुर्ग ने एक सांड को डंडा मार दिया. इससे गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को हवा में उछाल दिया. इसमें जख्मी बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई.

Advertisement
Kanpur News Kanpur News

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक सांड का आतंक देखने को मिला. सांड ने एक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया. जिसकी वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई. ये मामला अकबरपुर कोतवाली का है, जहां सदर बाजार में एक सांड के हमल में 80 साल के बुजुर्ग राम जीवन की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हर आने-जाने वाला डरा हुआ है. अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया.

CCTV फुटेज में क्या है?
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक सांड सड़क के किनारे जा रहा है. उसी किनारे पर एक बुजुर्ग सड़क पर बैठे हैं. जैसे ही सांड बुजुर्ग के पास पहुंचता है, वैसे ही बुजुर्ग उसे डंडा मार देते हैं. बुजुर्ग की इस गलती से उनकी जान पर बन आई. सांड कुछ कदम आगे बढ़ता है. उसके बाद पीछे मुड़कर आता है. बुजुर्ग सांड की नियत भांप जाते हैं और डंडे से उसे भगाने की कोशिश करते हैं.   लेकिन गुस्साए सांड ने राम जीवन को अपने सींगों में फंसाकर हवा में उछाला और फिर जमीन पर पटक दिया. लोगों ने सांड को भगाया और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया.


 
हमले में जख्मी हो गए बुजुर्ग-
सांड के हमले में राम जीवन गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राम जीवन की मौत के बाद उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों में है नाराजगी-
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में दहशत के साथ आक्रोश भी है. लोगों का कहना है कि बाजार में सांड के हमले से आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है. व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बाजार में घूम रहे सांड को हटवाने और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: