File photo of the deceased
File photo of the deceased
प्रेमी-प्रेमिका में कई बार तकरार होती है. इसमें एक-दूसरे को ताने भी दिया जाता है लेकिन कभी-कभी यही ताना दूसरे के लिए मौत का कारण बन जाता है. कुछ ऐसा ही कानपुर में देखने को मिला. कानपुर में प्रेमी और प्रेमिका में विवाद हुआ. प्रेमिका प्रियंका ने अपने प्रेमी से कहा कि पहले मर कर दिखाओ तो जानूंगी मुझे कितना प्यार करते हो. प्रेमी ने उसे समझाया भी समझ लो क्या कह रही हो, सच में मर जाऊंगा. प्रेमिका ने कहा हां, मैं जानती हूं पहले मर कर दिखाओ. इतना कहकर प्रेमिका अपने घर चली गई और कुछ ही देर बाद उसे सूचना मिली की प्रेमी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी है. प्रेमी के घर वाले अब प्रेमिका को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पिता की पहले हो चुकी है मौत
कानपुर के साकेत नगर के रहने वाले शेषनाथ के तीन बच्चे एक बेटा सुबोध और दो बेटियां हैं. शेषनाग की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है. घर में पत्नी लल्ली देवी और दोनों बहनों का खर्चा उनका बेटा सुबोध ही चला रहा था. वह निजी कंपनी में काम करता था. सोमवार को सुबोध ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दिए.
दिल पर ले ली प्रेमिका की बात
सुबोध के घर वालों के मुताबिक सुबोध का कुछ दिनों से मोहल्ले की रहने वाली एक महिला से अफेयर चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मिलते थे. फोन से बात करते थे और चैट करते थे. सोमवार की सुबह सुबोध उस महिला को लेकर घर पर आया था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. सुबोध की प्रेमिका ने ताना मार दिया. सुबोध बोला मैं अपनी जान से ज्यादा तुमको प्यार करता हूं. महिला बोली पहले मर कर दिखाओ तो जाने तो मुझे कितना प्यार करते हो. महिला ने तो शायद मजाक में ही यह बात कही होगी लेकिन सुबोध ने ये बात दिल पर ले लिया.
घरवालों ने लगाए आरोप
सुबोध ने अपनी प्रेमिका से कहा भी की तुम क्या कह रही हो, सोच लो मैं मर जाऊंगा. इस पर उसकी प्रेमिका बोली- हां-हां ठीक है. इसके बाद वह अपने घर चली गई. इधर, सुबोध ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घर वाले जब सुबोध के कमरे में गए तो उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा. इसके बाद तुरंत किदवई नगर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर आई और बॉडी को पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया. घरवाले अब बेटे की मौत के लिए महिला को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. महिला शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद उसका सुबोध से अफेयर चल रहा था. सुमित के मामा राजकिशोर का कहना है महिला गलत है. उसने मेरे भांजे को फंसा लिया था. उसकी वजह से मेरे भांजे की जान गई. थाना इंचार्ज विजय सिंह का कहना है लड़के ने सुसाइड तो किया है बाकी उसका फोन लेकर मामले की जांच की जा रही है. महिला से उसका चैटिंग होती थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.