scorecardresearch

हाथ में बीयर की बोतल, फोन पर गालियां... सामने आया सिया गोयल का नया Video, हो रहा वायरल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो केतन की मंगेतर सिया गोयल का है. इस वीडियो में सिया गोयल एक पब में है और वो फोन पर किसी से बात कर रही है. इस दौरान सिया लगातार गालियां दे रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ketan Murder Case Siya Viral Video Ketan Murder Case Siya Viral Video

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच में लगातार नई चीजें सामने आ रही हैं. जांच के बीच सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिया एक पब में हैं और फोन पर जोर-जोर से बात कर रही है. इस दौरान वो लगातार गालियां भी दे रही है.

सिया गोयल का एक वीडियो वायरल-
केतन मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिया गोयल एक पब में है. उसके एक हाथ में बीयर की बोतल है. जबकि दूसरे हाथ में मोबाइल है. वो मोबाइल पर किसी से बात कर रही है. इस दौरान वो लगातार जोर-जोर से चिल्ला-चिल्लाकर बात कर रही है. इस दौरान वो लगातार गालियां दे रही है.

कब का है वीडियो?
सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि ये वीडियो साल 2025 का है. इस वीडियो में सिया गोयल अलग अंदाज में नजर आ रही है. पब में जोर-जोर से म्यूजिक बज रहा है. इस दौरान सिया मोबाइल पर किसी से बात करते समय भद्दी भद्दी गालियां दे रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सिया गोयल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

नए वीडियो पर पुलिस की भी नजर है. हालांकि पुलिस का अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन लगातार सामने आ रहे वायरल वीडियो की वजह से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

कैसे हुई थी केतन की हत्या?
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में उसकी मंगेतर सिया गोयल का नाम सामने आ रहा है. सिया पर केतन को खाई में धक्का देने का आरोप है. बताया जा रहा है कि सिया ने इस घटना को अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अंजाम दिया. पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएशन भी किया है.

ये भी पढ़ें: