Lucknow Double Murder and Suicide Case
Lucknow Double Murder and Suicide Case
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई है. एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. अब इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मानस बाजपेई को लेकर खुलासे हो रहे हैं. मानस के मामा अवधेश बाजपेई और अमोल बाजपेई ने कई राज खोले हैं.
अंधेरे में अकेले नहीं जाता था मानस- मामा
उसके मामा का का कहना है कि मानस बाजपेई बेहद डरपोक था, वह रात के अंधेरे में भी सुनसान गली से घर नहीं जाता था. ऐसा डरपोक आदमी कैसे किसी की हत्या कर गया उनको समझ में नहीं आया?
कोई नशा नहीं करता था मानस- मामा
उसके मामा का कहना है कि मानस कोई नशा या बुरी सोहबत में नहीं था. फिर उसके पास दो पिस्टल और एक तमंचा कहां और कैसे आया? मानस के मामा को इसपर भरोसा ही नहीं हो रहा है.
उसके मामला ने बहू दिव्या मिश्रा बेहद संस्कारी बताया. उन्होंने बताया कि दिव्या बहुत संस्कारी थी. साल 2017 में दोनों की शादी हुई थी. यह लव मैरिज नहीं थी. परिवारों के द्वारा करवाई गई शादी थी. उन्होंने बताया कि दोनों अच्छा कमाते थे, अच्छे से रहते थे.
मां की मौत के बाद बिगड़े रिश्ते- मामा
उसके मामा का कहना है कि साल 2019 में मानस बाजपेई की मां की मौत के बाद दोनों के रिश्ते खराब होने लगे थे. कई बार दवाई नहीं खाने की वजह से मानस अपनी मां पर गुस्सा होता था. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी.
मां के जाने के बाद डिप्रेशन में थी बहन- मामा
उसके मामा ने बताया कि मां की मौत के बाद बहन डिप्रेशन में चली गई थी. जिसका मानस इलाज करवाता था. घर में सीसीटीवी लगवा रखे थे, ताकि वह बैंक में रहकर अपनी बहन को देख सके कि उसने समय से दवाई खाई कि नहीं. वह अपनी बहन का बहुत ख्याल रखता था.
एक साल से चल रहा था मुकदमा- मामा
उसके मामा ने बताया कि बीते 1 साल से ही पति-पत्नी के बीच अलगाव शुरू हुआ. दोनों के बीच अलगाव से पहले झगड़ों में कई बार समझाया गया कि दोनों लोग अच्छा कमाते हो, पढ़े लिखे हो, फिर भी किस बात का झगड़ा है, लेकिन दोनों के बीच नहीं बन रही थी और 1 साल से मुकदमा चल रहा था.
ये भी पढ़ें: