scorecardresearch

पिता की लाश से अंगूठा लगवाने वाले बेटे की सच्चाई आई सामने, बहन ने खोला राज

यूपी के लखनऊ में सोशल मीडिया पर रिश्तों को हिला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक शख्स अपने मृत पिता के अंगूठे के निशान कागज पर ले रहा है. उसे पिता की मौत का गम नहीं है, उसे सिर्फ और सिर्फ पिता की जायदाद से मतलब है. मृतक की बेटियों ने भाई की हकीकत दुनिया के सामने रख दी.

Advertisement
Lucknow News Lucknow News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना हुई है. यहां एक तरफ घर की चौखट पर पिता का शव पड़ा था और मातम पसरा था, वहीं दूसरी तरफ कलयुगी बेटा जमीन के लालच में अंधा होकर मृत पिता के अंगूठे के निशान सादे कागजों पर लगवा रहा था. रूह कंपा देने वाली इस पूरी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पिता की लाश से कागज से निशान ले रहा था बेटा-
मामला लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित खड़ौहा गांव का है. 75 वर्षीय बुजुर्ग छत्रपाल की मौत के बाद जहां पूरे परिवार में कोहराम होना चाहिए था, वहां उनका बेटा महेंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मृत देह से जायदाद अपने नाम कराने की साजिश रच रहा था. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब यह घिनौना खेल देखा, तो चुपके से इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

बेटी ने खोला भाई का राज-
बहन सुमन ने बताया कि महेंद्र और उसकी पत्नी लक्ष्मी बुजुर्ग पिता छत्रपाल और मां शिवदेवी को शराब पीकर बेरहमी से पीटते व प्रताड़ित करते थे. साल 2023 में इस कलयुगी बेटे ने अपने बूढ़े मां-बाप को पैतृक घर से धक्के मारकर निकाल दिया था.  दर-दर भटकने के बाद बेबस बुजुर्ग अपनी बड़ी बेटी सुमन और अन्य दो बेटियों के पास रहने लगे. बेटियों ने दिन-रात एक कर बीमार पिता की सेवा की और इलाज कराया.

बेटियों की सेवा और समर्पण से खुश होकर छत्रपाल ने अपनी साढ़े छह बीघा जमीन में से एक-एक बीघा जमीन तीनों बेटियों के नाम कर दी थी. इतना ही नहीं, बेटे और बहू की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने अखबार में बाकायदा सार्वजनिक नोटिस देकर बेटे को अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था. इसी बात को लेकर बेटा महेंद्र लंबे समय से खुन्नस में था.

अंतिम दर्शन के लिए गई बहनों से गाली-गलौज-
मृतक की बेटी सुमन ने रोते हुए बताया कि भाई जबरन बीमार पिता को अपने साथ ले गया था और मिलने तक नहीं दे रहा था. पिता की मौत की खबर भी उसने छिपाई, जो बाद में बुआ के जरिए पता चली. सुमन ने बताया, जब हम अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे तो भाई-भाभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. पिता 10वीं पास थे और हमेशा साइन करते थे, लेकिन जमीन हड़पने के लिए उनके शव के जबरन अंगूठे लगवाए गए.

ये भी पढ़ें: