scorecardresearch

लिव-इन-रिलेशन में रहा, अब शादी से इनकार... थाने पहुंची युवती

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक युवती ने एक युवक पर लिव-इन-रिलेशन में रहने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. आरोपी युवक यूपी के मुजफ्फनगर का रहने वाला है. वह मंडी में दर्जी का काम करता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement
Mandi News Mandi News

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं. युवती मोहाली की रहने वाली है. पीड़िता दूसरी बार इंसाफ की गुहार लेकर एसपी कार्यालय मंडी पहुंची. एसपी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी होगी.

कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप-
युवती ने आरोपी युवक पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए. पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक और उसका पूरा अब शादी से इंकार कर रहा है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक मंडी शहर में दर्जी का काम करता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर का रहने वाला है. 

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी मुलाकात-
युवती का कहना है कि इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया पर चैट करने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अप्रैल महीने से दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. इस दौरान वह दोनों कई बार मंडी और मोहाली में एक दूसरे से मिलते रहे और आरोपी हर बार उसे शादी करने का दिलासा देता रहा. 

युवक ने शादी से किया इनकार-
बीते माह 13 अगस्त को जब वह मंडी पहुंची तो आरोपी युवक व उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद वह सीटी चौकी मंडी गई, लेकिन वहाँ उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई. बाद में उसने मुजफ्फरनगर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई और फिर मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा. 

पहले समझौता हुआ, फिर विवाद-
मंडी में बाद में इनका समझौता हो गया और फिर 2 दिन बाद आरोपी युवक इसे मोहाली लेकर चला गया. पीड़ित के अनुसार आरोपी 2 दिन बाद उसे मोहाली छोड़ कर गायब हो गया. पीड़िता का यह भी कहना है कि उसका आईफोन, गहने और करीब एक लाख रुपये भी आरोपी के पास ही हैं. जिन्हें वह मैसेज करने के बाद भी वापस नहीं कर रहा है. पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसका मेडिकल देरी से कराने के भी आरोप लगाया है.

जल्द होगी गिरफ्तारी- एसपी
इस मामले में एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के संज्ञान में आई है. सदर थाने की टीम द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है. मामले की जांच को लेकर एसआईटी का भी गठन किया गया है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और पीड़िता का न्याय दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: