scorecardresearch

MBA, एमटेक पढ़ाई करने वाली युवतियों के वीडियो, IITian बाबा का क्या था गंधर्व विवाह वाला खेल?

यूपी के मथुरा में IIT रुड़की से पढ़ाई करने वाले शख्स अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इस बाबा के पास से कई लड़कियों के अंतरंग पलों के वीडियो और तस्वीरें मिली हैं. कई लड़कियां काफी पढ़ी-लिखी हैं. बाबा पर गंधर्व विवाह का दावा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है.

Advertisement
IITian Baba IITian Baba

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार हुआ है. उसका नाम अभिषेक मिश्रा है. इस मामले में लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने ऑनलाइन गीता प्रवचन देने वाले अभिषेक के मोबाइल, फोन और डिजिटल रिकॉर्ड पुलिस के पास हैं. इससे की राज बाहर आ रहे हैं. पुलिस को कई तस्वीरें और वीडियोज भी मिले हैं..

जांच में खुले बाबा के राज-
पुलिस के मुताबिक इस बाबा के संपर्क में कई युवतियां ऐसी थीं, जो काफी पढ़ी-लिखी थी. इसमें से कई युवतियां इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की हैं. ये बाबा उन लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उनका शोषण कर रहा था. कई लड़कियों ने शारीरिक शोषण की भी बात बताई थी. पुलिस ने बताया कि ये इस प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है और अभियोग पंजीकृत करा लिया गया था. जिसमें एक बच्ची जो खुलकर सामने आई थी. उसका बयान अंकित कराया गया और उस बयान के आधार पर बलात्कार का मुकदमा इस युवक के विरुद्ध दर्ज कराया गया. गोवर्धन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

IIT रुड़की से की है पढ़ाई-
इस बाबा ने आईआईटी रूडकी से 2017 से 2021 तक पढ़ाई की है. उसने मैकेनिकल में पढ़ाई की है. उसके बाद से लगातार ऑनलाइन प्रवचन भगवत गीता का दे रहा था और ये जो वहाँ से 3 बच्चियाँ बरामद हुई थी. जिनको वहाँ से नशा मुक्ति केंद्र में उनके परिजनों के द्वारा ले जाया गया है और इस पर पूरे प्रकरण की जाँच गोवर्धन पुलिस के द्वारा की जा रही है. जो भी तथ्य पाए जाएँगे, उसमें वैधानिक कार्यवाही मथुरा पुलिस के द्वारा की जाएगी.

गंधर्व विवाह का दावा-
मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ये बाबा ने उसे विश्वास दिलाया कि दोनों का गंधर्व विवाह हो चुका है. इसके आधार पर शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने इस आधार पर रेप का मामला दर्ज किया है. 

(मदन गोपाल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़े: