scorecardresearch

मौसी मेला देखने गई, इधर मौसा का कत्ल! प्रेमी जिम मालिक के साथ मिलकर भतीजी ने रची खूनी साजिश

पुलिस जांच के मुताबिक वारदात वाले दिन सिमरन ने ही राकेश खन्ना के घर का सेंट्रल लॉक खुलवाया था. इसके बाद चिराग और पारस घर के अंदर पहुंचे. उस वक्त राकेश खन्ना घर में अकेले थे.

Advertisement
Rohini Murder Crime Rohini Murder Crime
हाइलाइट्स
  • घर का लॉक खुलवाया, दो साथी अंदर भेजे

  • रिश्तेदार बाहर गए और घर में घुस गए आरोपी

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में बुजुर्ग राकेश खन्ना की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों सिमरन, चिराग, पारस और हिमांशु को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि हत्या की पूरी साजिश मृतक की साले की बेटी सिमरन ने रची थी. हिमांशु उसका प्रेमी और जिम का मालिक बताया जा रहा है.

घर का लॉक खुलवाया, दो साथी अंदर भेजे
पुलिस जांच के मुताबिक वारदात वाले दिन सिमरन ने ही राकेश खन्ना के घर का सेंट्रल लॉक खुलवाया था. इसके बाद चिराग और पारस घर के अंदर पहुंचे. उस वक्त राकेश खन्ना घर में अकेले थे. दोनों ने अंदर जाकर उनकी हत्या कर दी. वहीं सिमरन और उसका प्रेमी हिमांशु बिल्डिंग के नीचे मौजूद रहे. दोनों की नजर आसपास आने-जाने वाले लोगों पर थी, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

80 लाख में बिका था फ्लैट सोने पर थी नजर
पुलिस के मुताबिक सिमरन को पता था कि उसके मौसा राकेश खन्ना ने हाल ही में करीब 80 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था. फ्लैट बेचने के बाद उन्होंने उस रकम से सोना खरीदा था. इसी सोने को हासिल करने के लालच में सिमरन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. साजिश को अंजाम देने के लिए पहले घर के लोगों को वहां से हटाना जरूरी था. इसके लिए सिमरन ने अपनी मौसी यानी राकेश खन्ना की पत्नी और कुछ अन्य रिश्तेदारों को मेला दिखाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया.

रिश्तेदार बाहर गए और घर में घुस गए आरोपी
जैसे ही राकेश खन्ना की पत्नी और बाकी रिश्तेदार घर से बाहर गए, सिमरन और उसके साथियों ने प्लान के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया. चिराग और पारस घर के अंदर पहुंचे और राकेश खन्ना की हत्या कर दी, जबकि सिमरन और हिमांशु बाहर से निगरानी करते रहे.

घर से मिला सिर्फ 1.5 लाख का जेवर
हालांकि आरोपियों को उनकी उम्मीद के मुताबिक सोना नहीं मिला. पुलिस के अनुसार घर से करीब 1.5 लाख रुपये की ज्वेलरी ही उनके हाथ लगी. राकेश खन्ना ने बाकी ज्वेलरी पहले ही किसी दूसरी जगह छिपा दी थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी बरामद कर ली है.

ये भी पढ़ें: